Kedarnath helicopter accident : सभी 7 तीर्थयात्रियों के शव बरामद, शाह और धामी ने जताया शोक

एन. पांडेय
मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (15:18 IST)
देहरादून। केदारनाथ से तीर्थयात्रियों को वापस ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस घटना के बाद राहत का काम शुरू कर सभी 7 मृतकों के शवों को निकाल लिया गया है। घटना का कारण घाटी में छाया हुआ घना कोहरा बताया जा रहा है। हादसे में जिन 7 यात्रियों की मौत हुई है, उनमें से 1 पायलट भी है। हादसा गरुड़चट्टी के पास हुआ है।
 
क्रैश का शिकार हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन हेली कंपनी का बताया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 तीर्थयात्री बैठे थे और हादसे में सभी की मौत हो गई। घटना का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। घटना के बाद हेलीकॉप्टर कई टुकड़ों में बंट गया। दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोग दक्षिण भारत के तीर्थयात्री बताए जा रहे हैं।
 
घटना के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने भी शोक प्रकट किया है। शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश की घटना बहुत दुःखद है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। दु:खद घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
 
मृतकों के नाम पूर्वा रामानुज, कृति ब्रॉड, उर्वी, सुजाता, प्रेम कुमार, काला, पायलट अनिल सिंह बताए जा रहे हैं। मृतकों को गुजरात, झारखंड और कर्नाटक के पैसेंजर बताया जा रहा है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More