शत्रुघ्न सिन्हा को बड़ा झटका, बीएमसी ने तोड़ा घर

Webdunia
मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (12:05 IST)
मुंबई। मुंबई के जुहू इलाके में भाजपा सांसद तथा सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की आठ मंजिला आवासीय इमारत के अवैध विस्तार एवं निर्माण को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने गिरा दिया है।
 
बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बीएमसी को सिन्हा के आवास ‘रामायण’ के अवैध विस्तार की कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद उन्हें इस संबंध में नोटिस भी भेजा गया था।
 
अधिकारी ने बताया, 'सिन्हा ने हालांकि, नोटिसों का जवाब भी दिया लेकिन हमने निर्माण के प्रावधानों के अनुसार विस्तार में त्रुटि पाई और सोमवार अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।' कई मुद्दों पर भाजपा की नीतियों से असहमत नहीं होने वाले बिहार से सांसद सिन्हा उस वक्त घर में ही थे जब यह कार्रवाई की गई।
 
अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माण को गिराए जाने के दौरान सिन्हा ने सहयोग किया। वह अपने परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More