Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

गुजरात में स्‍थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत

हमें फॉलो करें गुजरात में स्‍थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत
अहमदाबाद , मंगलवार, 29 नवंबर 2016 (15:49 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नोटबंदी पहल के बाद भाजपा को मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी ने स्थानीय निकायों के चुनाव में दो नगर निगमों और एक तालुक पंचायत पर कब्जा कर लिया।
 
विभिन्न नगर निगमों, तालुक और जिला पंचायतों के लिए हो रही मतगणना में भी भाजपा 31 में से 23 सीटों पर आगे चल रही है। इन जिला पंचायतों की सीटों पर उपचुनाव हुआ है।
 
गुजरात राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अंतिम परिणाम के मुताबिक, भाजपा ने वलसाड जिले के वापी नगर निगम में जीत दर्ज की और कुल 44 में से 41 सीटों पर कब्जा जमाया है।
 
इन स्थानीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस के खातों में केवल तीन सीट ही आ सकी। वापी नगर निगम पर पूर्व में भाजपा का कब्जा था।
 
इसी तरह, सूरत के कनकपुर-कानसाड नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने विरोधियों का करीब-करीब सूपड़ा साफ कर दिया और 28 में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की। एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली। इस सीट पर भी पूर्व में भाजपा का ही कब्जा था।
 
राजकोट में भाजपा ने गोंडाल तालुक पंचायत सीट जीत ली है और कुल 22 सीटों में से 18 पर कब्जा जमाया है। यहां पर उप चुनाव हुआ था। कांग्रेस के खाते में केवल चार सीट ही आई। इससे पहले गोंडाल तालुक पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सांबा में रहस्यमयी विस्फोट, बीएसएफ के डीआईजी समेत पांच जख्मी