भाजपा का खुलासा, परिवार बचाने के लिए नित्यानंद राय से मिले थे तेजस्वी

Webdunia
मंगलवार, 19 जुलाई 2022 (15:02 IST)
नई दिल्ली। भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मंगलवार को दावा किया कि राजद के नेता तेजस्वी यादव चाहते थे कि केंद्र सरकार उनके परिवार को भ्रष्टाचार के मामलों में बचाए। वह इसके बदले राज्य में पार्टी की सरकार बनाने के लिए समर्थन देने को तैयार थे।
 
जायसवाल ने बताया कि यादव ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को एक उड़ान के दौरान यह पेशकश की थी। उन्होंने कहा कि राजद नेता का यह दावा कि राय उनकी पार्टी में शामिल होना चाहते थे, हताशा में दिया गया बयान था क्योंकि भाजपा ने भ्रष्टाचार से समझौता करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि यह राय की यादव के साथ एकमात्र मुलाकात थी।
 
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को पटना में दावा किया था कि राज्य से भाजपा के वरिष्ठ नेता राय ने 2019 में केंद्रीय मंत्री परिषद में शामिल किए जाने से पहले पाला बदलने की इच्छा जाहिर की थी।
 
लोकसभा सांसद जायसवाल ने यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि वह राय के बारे में ऐसे झूठे दावे इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भाजपा ने भ्रष्टाचार पर समझौता करने से इनकार कर दिया था। भाजपा नेता ने कहा कि उनके (तेजस्वी के) परिवार के सदस्यों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और उन्हें जेल जाना ही होगा।
 
उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि भाजपा उनके परिवार के सदस्यों को जेल जाने से बचाए। वह भाजपा के समर्थन और राज्य में उसकी सरकार बनवाने में मदद के लिए तैयार थे। लेकिन हमारी पार्टी ने भ्रष्टाचार पर समझौता करने से इनकार कर दिया।
 
तेजस्वी यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं। लालू और उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्यों पर भ्रष्टाचार को लेकर मामले दर्ज हैं। चारा घोटाले से जुड़े मामलों में लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराए जाने के बाद सजा सुनाई गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

BSF को मिजोरम में बड़ी सफलता, 40 करोड़ रुपए की नशीली गोलियां जब्त

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

अगला लेख
More