पश्चिम बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई लाठियां

Webdunia
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (13:51 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा पार्षद की हत्या के विरोध में गुरुवार को कोलकाता में सचिवायलय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा का आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। दूसरी ओर, सरकार ने धारा 144 लगा दी।
 
उल्लेखनीय है कि 4 अक्टूबर को भाजपा पार्षद मनीष शुक्ला की हत्या कर दी गई थी। प्रदर्शनकारियों में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष भी शामिल थे। 
 
भाजपा का कहना है कि कार्यकर्ता सचिवालय के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कोलकाता की सड़कों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी देखने में आईं। 
 
पश्चिम बंगाल के प्रभारी भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्‍वीट कर कहा कि जनता के इस समंदर में ममता के गुंडों के आतंक का दम टूटना निश्चित है। उन्होंने कहा कि ममता बैनर्जी के राज में अभी तक असहमति या विरोध के लिए कोई जगह नहीं थी। जो भी TMC या ममताजी के विरोध की हिम्मत करता, उसे कुचल दिया जाता था! लेकिन, अब बंगाल में BJP का झंडा थामे कार्यकर्ता सड़क पर खुलेआम निकल पड़े हैं।
 
 
उन्होंने कहा कि ममताजी जरा हालात को समझिए! ये पुलिस सरकारी नौकर है, ये ज्यादा दिन साथ नहीं देगी। एक अन्य ट्‍वीट में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता नहीं रुकेंगे, अराजक सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

आतिशी 21 सितंबर को लेंगी CM पद की शपथ, 5 मंत्री भी लेंगे शपथ

अगला लेख
More