Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ी दुर्घटना, फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू बाल-बाल बचीं

हमें फॉलो करें बड़ी दुर्घटना, फिल्म अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू बाल-बाल बचीं
, बुधवार, 18 नवंबर 2020 (12:11 IST)
चेन्नई। भाजपा नेता एवं दक्षिण की चर्चित फिल्म अभिनेत्री खुशबू सुंदर बुधवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। हालांकि उन्हें चोट नहीं आई है। 
 
खुशबू कुछ ही समय पहले कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई हैं। जानकारी के मुताबिक मेलामरवाथुर के पास खुशबू की कार को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 
 
अभिनेत्री ने ट्‍वीट कर कहा कि हमारी कार सही लेन में जा रही थी, अचानक एक टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। खुशबू एक कार्यक्रम में शामिल होने के कडलोर जा रही थीं। उन्होंने हादसे को लेकर साजिश की आशंका जताई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में कोविड-19 के मामले 89 लाख के पार, 93.5% स्वस्थ