Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

मेघालय में भाजपा को झटका, हजारों कार्यकर्ताओं का पार्टी से इस्तीफा

हमें फॉलो करें मेघालय में भाजपा को झटका, हजारों कार्यकर्ताओं का पार्टी से इस्तीफा
शिलांग , गुरुवार, 8 जून 2017 (09:58 IST)
शिलांग। मेघालय में पशु व्यापार एवं पशुवध को लेकर जारी अधिसूचना के विरोध में भाजपा के पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने तुरा भाजपा यूथ अध्यक्ष ग्रेहाम डांगो की अगुवाई में पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
 
डांगो ने बताया कि पांच मंडल स्तर की समितियां भंग कर दी गई है तथा पांच हजार से अधिक युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनजातीय एवं अन्य समुदाय को दबाने का प्रयास कर रही है।
 
उन्होंने कहा, 'हम अपने लोगों के लिए काम करते हैं, न कि पार्टी के लिए। हम अपने ही लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकते और न ही धर्म की मिलीजुली राजनीति करते हैं, जैसा कि भाजपा कर रही है।' (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कजाकिस्तान दौरे पर पीएम मोदी, पाकिस्तान को करेंगे बेनकाब...