नीतीश सरकार का दूसरा विकेट गिरा, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्‍तीफा

Webdunia
रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (13:45 IST)
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्याग पत्र सरकार को सौंप दिया है। आरजेडी कोटे से मंत्री सिंह ने अपना इस्तीफा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दिया है। वे कार्तिक सिंह के बाद नीतीश सरकार से इस्तीफा देने वाले दूसरे मंत्री है। सुधाकर सिंह के हाल ही में अपने विभाग में भ्रष्टाचार की बात स्वीकार करने से प्रदेश की नवगठित महागठबंधन सरकार को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी। 

खबरों के अनुसार, सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा कि अगस्त में कृषि पदाधिकारियों और होलसेलर्स ने मिलकर बिहार को लूटा है। सुधाकर सिंह को इसकी जानकारी है। यूरिया को लेकर किसानों से वसूली की गई है।

खुद को कहा था चोरों का सरदार : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 46 वर्षीय राजद नेता को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हमें नहीं लगता कि बिहार राज्य बीज निगम के बीजों का किसान अपने खेतों में उपयोग करता है। 150-200 करोड़ रुपए इधर ही खा जाता है बीज निगम वाला। हमारे विभाग में कोई ऐसा अंग नहीं है जो चोरी नहीं करता है। इस तरह हम चोरों के सरदार हुए...।
 
सुधाकर सिंह के बयान से नीतीश खासे नाराज थे। माना जा रहा था कि वे अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि उन्होंने साफ कहा था कि अगर लालू यादव ने कहा तो ही वे अपने पद से इस्तीफा देंगे।
Edited by : Chetan Gour
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Honda ने लॉन्च की Flex-Fuel से चलने वाली पहली बाइक CB300F, क्या है कीमत और फीचर्स

Chhattisgarh : त्रिशूल से दादी की हत्या कर खून शिवलिंग पर चढ़ाया और की आत्महत्या की कोशिश, अंधविश्वास का अजीब मामला

महाराष्‍ट्र में भाजपा की पहली सूची में 99 नाम, फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से प्रत्याशी

एक्शन में RSS, हरियाणा फॉर्मूले से महाराष्‍ट्र में जीत की तैयारी

सभी देखें

नवीनतम

Jharkhand Election : कल्पना सोरेन का BJP पर तीखा हमला, बोलीं- साजिश के तहत समय से पहले कराए जा रहे चुनाव

एमवीए में 210 सीट पर सहमति बनी, भाजपा फैला रही अफवाह : राउत

Baba Siddiqui case : 4 आरोपियों की बढ़ाई पुलिस हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Rajasthan : बीकानेर के होटल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, परिजनों ने पुलिस पर लगाया यह आरोप

UP : भदोही में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या

अगला लेख
More