संत, सुसाइड नोट और 1000 करोड़ की संपत्ति का राज, परिजनों के बजाए सेवादार पर किया भरोसा

Webdunia
गुरुवार, 14 जून 2018 (15:15 IST)
पारिवारिक मतभेद और कलह के चलते आत्महत्या करने वाले संत और आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज (उदय राव देशमुख) के ट्रस्ट और व्यक्तिगत संपत्ति को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत लगभग 1000 करोड़ के आसपास हो सकती है।
 
भय्युजी महाराज और उनके ट्रस्ट ने मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र में भी काफी काम किए थे और उनके कई आश्रम थे। बताया जा रहा है कि उनके ट्रस्ट और व्यक्तिगत संपत्ति का वर्तमान में बाजार मूल्य 1000 करोड़ के लगभग है। 
 
लेकिन उनके सुसाइड नोट के अनुसार उन्होंने अब इस सारी संपत्ति के समस्त अधिकार विनायक को सौंपे हैं। नोट के अनुसार अब लेन-देन के सारे कामों में विनायक के हस्ताक्षरों का उपयोग होगा। 
 
विनायक पिछले डेढ़ दशक से भय्यूजी का सेवादार था और उनके साथ छाया की तरह रहता आया है। भय्यूजी कई मामलों में विनायक से चर्चा करते थे और उनके परामर्श को महत्व भी देते थे। सुसाइड नोट के आधार पर इंदौर के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने बताया कि सुसाइड नोट में संपत्ति के सभी अधिकार सेवादार विनायक को दिए हैं। इस पत्र में उन्होंने विनायक पर उन्होंने सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। 
 
ALSO READ: भय्यू महाराज की खुदकुशी को लेकर रहस्य गहराया...

पर हैरानी की बात है कि उनके परिवार के सदस्यों को इस संपत्ति के अधिकार नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा आत्महत्या से पहले महाराज द्वारा लिखे सुसाइड नोट्‍स और उनमें उपयोग कागजों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं भय्यू महाराज के अनुयायी भी चाहते हैं कि इस रहस्य से पर्दा जल्द से जल्द उठना चाहिए। 
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More