असम पुलिस भर्ती घोटाला : 5.28 करोड़ रुपए जब्त, 8 और गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (00:10 IST)
गुवाहाटी। असम पुलिस भर्ती घोटाला के सिलसिले में 8 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 5.28 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी जब्त की गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने यहां कहा कि पुलिस भर्ती प्रश्न पत्र लीक मामले में मुख्य अपराधी को पकड़ने के लिए पिछले कुछ दिनों में कई जिलों में छापे मारे गए हैं। महंत ने कहा कि हमारा मुख्य मकसद उस व्यक्ति का पता लगाना है जिसने प्रश्न पत्र लीक किया था। हम इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि घोटाले के सिलसिले में दर्ज पांच मामलों में अब तक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने पिछले 24 घंटे में बोंगाईगांव से 3.4 करोड़ रुपए, बारपेटा से 1.7 करोड़ रुपए, चिरांग से तीन लाख रुपए और दूसरी जगहों से 15 लाख रुपए बरामद किए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने मामले में जांच की प्रगति के बारे में बताया, हम पिछले 20 दिनों से मामले की जांच कर रहे हैं और अब यह जांच कर रहे हैं कि प्रश्न पत्र कैसे लीक हुआ था।

सीआईडी ​​के महानिरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जांच के दौरान बड़ी मात्रा में दस्तावेज और डिजिटल सबूत एकत्र किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग 90 दिनों की निर्धारित अवधि के भीतर आरोप पत्र तैयार करने की कोशिश कर रहा है, ताकि उसे दाखिल किया जा सके।

पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले के मुख्य आरोपियों में से एक, सेवानिवृत्त डीआईजी पीके दत्ता को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इसके अलावा भाजपा के निष्कासित नेता दिबन डेका को एक अक्टूबर को पकड़ा गया था।
उल्लेखनीय है कि 597 उप निरीक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा 20 सितंबर को शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही रद्द कर दी गई थी क्योंकि प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। लिखित परीक्षा अब 22 नवंबर को होगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

BSF को मिजोरम में बड़ी सफलता, 40 करोड़ रुपए की नशीली गोलियां जब्त

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

अगला लेख
More