अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री केना का निधन

Webdunia
मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (12:47 IST)
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जोमदे केना का लंबी बीमारी के बाद गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
 
परिवार के सूत्रों ने बताया कि केना (52) का सोमवार रात को निधन हो गया। वह निम्न सियांग जिले के गेंसी गांव के रहने वाले थे और उनका पिछले एक महीने से गुवाहाटी में इलाज चल रहा था।
 
लिकाबाली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केना वर्ष 2004 में पहली बार विधानसभा सभा में निर्वाचित हुए थे। वह वर्ष 2009 और 2014 में इसी निर्वाचन क्षेत्र से सदन में निर्वाचित हुए।
 
केना को नबम टुकी सरकार के दौरान उपाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने दोर्जी खांडू तथा जारबोम गैमलिन के मंत्रालयों में संसदीय सचिव की भूमिका निभाई। उनके परिवार में उनकी पत्नी, चार बेटियां और दो बेटे हैं।
 
केना का पार्थिव शरीर गुवाहाटी से नाहरलगुन ले जाया जाएगा और वहां से उनके पैतृक गांव गेंसी ले जाया जाएगा जहां बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने केना के निधन पर शोक और दुख जताया। राज्य सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।
 
एक संदेश में उन्होंने कहा कि केना के निधन से हमारे राज्य ने एक अनुभवी नेता खो दिया और मैंने एक बड़ा भाई खो दिया जो एक दोस्त से बढ़कर थे। संदेश में कहा गया है कि लोगों की ओर से मैं उनके परिवार के सदस्यों, दोस्तों और शुभचिंतकों को गहरी संवदेनाएं व्यक्त करता हूं। मैं उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

एक दिन में 50 उड़ानों को बम की धमकी, अब तक 170

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान को लेकर क्या बोला IMD

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फार्मूला तय

प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहती हैं वायनाड में उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नव्या हरिदास

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

अगला लेख
More