biodatamaker

अमरनाथ बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए शुरू की ऑनलाइन सेवा

Webdunia
मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (21:10 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं मंगलवार को आरंभ कीं ताकि श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से पवित्र गुफा के दर्शन कर सकें। बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा कि श्राइन बोर्ड ने कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के कारण इस वर्ष श्री अमरनाथजी की पवित्र गुफा के दर्शन करने में असमर्थ रहे लाखों श्रद्धालुओं के लिए डिजिटल माध्यम से दर्शन, हवन और प्रसाद की सुविधा शुरू की है। श्रद्धालु अपनी पूजा, हवन और प्रसाद ऑनलाइन बुक कर सकते हैं और पवित्र गुफा में पुजारी इसे उनके नाम पर चढ़ाएंगे। प्रसाद बाद में भक्तों के घर पहुंचाया जाएगा।

ALSO READ: क्या अमरनाथ यात्रा के प्रति फैसले को पलटेगी सरकार?
 
उपराज्यपाल ने कहा कि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की इन ऑनलाइन सेवाओं की शुरुआत के कारण अब दुनियाभर में भगवान शिव के भक्त पवित्र गुफा में होने वाली 'पूजा' और 'हवन' में डिजिटल माध्यम से शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत भक्तों को ऑनलाइन 'प्रसाद' बुकिंग सेवा भी मुहैया कराई जा रही है।

ALSO READ: नहीं होगी अमरनाथ यात्रा, गुफा में संपन्न हुई प्रथम पूजा
 
श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीतीश्वर कुमार ने कहा कि श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड श्रद्धालुओं के लिए पूजा, उनके नाम से डिजिटल हवन (दर्शन के साथ) और ऑनलाइन प्रसाद बुकिंग सहित ऑनलाइन सेवाएं मुहैया करा रहा है। सीईओ ने कहा कि बोर्ड की वेबसाइट पर 'बुक ऑनलाइन पूजा/हवन/प्रसाद' पेज पर जाकर और बोर्ड के मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन सेवा बुक कराई जा सकती है। डिजिटल पूजा के लिए 1,100 रुपए, प्रसाद बुक कराने के लिए 1,100 रुपए (अमरनाथजी के 5 ग्राम चांदी के सिक्के के साथ), प्रसाद बुक कराने के लिए 2,100 रुपए (अमरनाथजी के 10 ग्राम चांदी के सिक्के के साथ), विशेष हवन या उपरोक्त में से किसी सेवा के संयोजन के लिए 5,100 रुपए का भुगतान करना होगा।
 
उन्होंने बताया कि पवित्र गुफा में पुजारी मंत्रों और श्लोकों के जाप के साथ भक्त के नाम और गोत्र का उच्चारण करके डिजिटल पूजा या हवन करेंगे। उन्होंने बताया कि भक्तों को 'जियो मीट' एप्लिकेशन के माध्यम से पूजा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इसके जरिए वे अपने नाम पर एक विशेष डिजिटल पूजा में शामिल हो सकेंगे और 'लिंगम' के दर्शन कर सकेंगे। कुमार ने कहा कि हम 48 घंटे के भीतर प्रसाद भेजने के लिए डाक विभाग के साथ मिलकर व्यवस्था कर रहे हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

नवीनतम

PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में नोएडा में मुकदमा दर्ज, युवती और परिजन फरार, केस दिल्ली ट्रांसफर

Kanwar Yatra 2026 : मेरठ रेंज में हाईअलर्ट, AI कैमरों और ड्रोन से होगी कांवड़ियों की पल-पल निगरानी, 34000 से ज्यादा कैमरे तैनात

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

धमकी के बाद छिपकर रहे थे दीपके के माता-पिता, CJP नए आंदोलन की तैयारी में

अगला लेख