पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मां का निधन

Webdunia
मंगलवार, 25 जुलाई 2017 (01:17 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मां राजमाता मोहिंदर कौर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की शाम पटियाला स्थित उनके आवास में निधन हो गया। वह 96 वर्ष की थीं।
 
कांग्रेस की पूर्व सांसद कौर कुछ समय से अस्वस्थ थीं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने पटियाला स्थित परिवार के मोती महल आवास में शाम 7 बजकर 24 मिनट पर अंतिम सांस ली। बुढ़ापे के कारण स्वाभाविक तौर पर शरीर में कमजोरी आने से उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
 
प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री उनकी अंत्येष्टि के लिए पटियाला गए हैं, जो मंगलवार को होगी। मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक और अन्य कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। कौर के दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह पटियाला के दिवंगत महाराजा यादविंद्र सिंह की पत्नी थी। उनका जन्म लुधियाना में हुआ था।
 
लोकसभा और राज्यसभा की पूर्व सदस्य राजमाता विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और अन्य परोपकारी गतिविधियों में सक्रिय रही थी। उनके निधन पर देश भर से कई गणमान्य लोगों ने शोक प्रकट किया है। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री को फोन कर अपनी संवेदना प्रकट की। पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर ने भी उन्हें फोन किया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिक्स सम्मेलन पर यूक्रेन युद्ध का साया

ओडिशा, बंगाल में चक्रवात दाना की दहशत, 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, जानिए कैसी है सरकार की तैयारी?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

अगला लेख
More