अभिषेक बनर्जी फिर बने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव, यशवंत सिन्हा उपाध्यक्ष नियुक्त

Webdunia
शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (21:50 IST)
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक नई पदाधिकारी समिति का गठन करते हुए अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

ALSO READ: तृणमूल कांग्रेस : ममता दीदी सब पर भारी
 
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुब्रत बख्शी और चंद्रिमा भट्टाचार्य को भी पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। अन्य लोगों में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री अरूप विश्वास को कोषाध्यक्ष बनाया गया है और कोलकाता के महापौर फरहाद हकीम को समन्वय प्रभारी बनाया गया है।
 
पुराने नेताओं और युवा नेताओं के बीच बढ़ती आंतरिक कलह के बीच बनर्जी ने पिछले हफ्ते तत्कालीन राष्ट्रीय पदाधिकारी समिति और इसके तहत आने वाले विभागों को भंग कर दिया था। इसके बाद उन्होंने पार्टी के दिग्गजों से भरी इस 20 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया।
 
इस बीच अभिषेक की दोबारा नियुक्ति को राजनीतिक पर्यवेक्षक इस बात की पुष्टि के रूप में देख रहे हैं कि वे पार्टी में ममता बनर्जी के उत्तराधिकारी हैं। टीएमसी सुप्रीमो बनर्जी ने पुराने लोगों को संगठन में बड़े पद देकर उन्हें शांत करने का प्रयास किया है। इस प्रकार पार्टी में कुछ युवा नेताओं की 'एक पार्टी, एक पद' की बढ़ती मांग शांत हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल के बाद आतिशी संभालेंगी दिल्ली की कमान, होंगी तीसरी महिला CM

live : आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्‍यमंत्री, आप विधायक दल की बैठक में फैसला

अमित शाह ने पेश किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड, 100 दिन के कार्यकाल की 10 खास बातें

अमित शाह ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा भारत का मान बढ़ाया

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

अगला लेख
More