झारखंड में भूख से मरी आदिवासी युवती

Webdunia
गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (15:25 IST)
रांची, झारखंड। झारखंड के पाकुड़ जिले की घाघरजानी पंचायत के धोवाडंगाल गांव में मंगलवार को भूख और खाने के अभाव में आदिवासी युवती लुखी मुर्मू की मौत हो गई। उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार सुबह प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे। 
 
मृतका की बहन ने बताया कि घर में अनाज नहीं होने से उसने दो-तीन दिनों से कुछ नहीं खाया था। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार को चार माह से राशन नहीं मिला था। राशन दुकान में मशीन में अंगुली निशान मिलान नहीं होने पर डीलर ने अनाज देने से इनकार कर दिया था। वह कई बार गांव में लोगों से चावल मांगकर लायी थी। 
 
सांसद विजय हांसदा भी मृतक के घर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राशन नहीं मिल पाना पूरी व्यवस्था का दोष है। इस बावत ग्राम प्रधान रावण हेम्ब्रम ने कहा कि राशन नहीं मिलने से मौत हुई है। मुखिया लुईसा हेम्ब्रम ने कहा कि अगर अनाज मिल जाता तो मौत नहीं होती। 
 
चचेरी बहन नीरू मुर्मू ने बताया कि पहले लुखी बीमार थी। कई दिनों तक खाना नहीं मिला। वह घर में सबसे बड़ी थी। उनके माता-पिता की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी थी। घर में उसके अलावा एक छोटी बहन फुलीन मुर्मू है। तीन बहनों, तालामय मुर्मू, रानी मुर्मू और अरसु मुर्मू की शादी हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान में जनाजों में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी और बैटरी फट रहे, 20 मौतें, 450 घायल

फोन की जगह पेजर क्यों इस्तेमाल करता है हिज्बुल्लाह

Weather Updates: 300 गांव डूबे, बिहार में 274 स्कूलें बंद, UP समेत देशभर के राज्यों में बाढ़

US President Election 2024: क्यों ट्रंप पर भारी पड़ रहीं कमला हैरिस, सर्वे का सच

क्या है इजराइल की यूनिट-8200 जिसने लेबनान में बिछा दीं लाशें ही लाशें?

अगला लेख
More