गुजरात में व्यक्ति को निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाया, 5 गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 2 दिसंबर 2020 (19:42 IST)
खंभालिया (गुजरात)। गुजरात के द्वारका जिले में एक व्यक्ति को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर बाजार में घुमाने को लेकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार को हुई, जिसके बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी इस व्यक्ति से नाराज थे क्योंकि उसने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने उन लोगों पर क्रिकेट मैच में सट्टेबाजी करने का आरोप लगाया था।

पुलिस उपाधीक्षक हीरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपियों ने व्यक्ति को कथित तौर पर अगवा कर लिया, उसे डराया-धमकाया और निर्वस्त्र कर दिया तथा इसके बाद खंभालिया कस्बे के एक बाजार में उसे घुमाया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एक प्राथमिकी दर्ज की गई और सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला जांच के लिए स्थानीय अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति और सभी आरोपी रिश्तेदार हैं और उनके बीच पुरानी रंजिश थी। पीड़ित के खिलाफ मद्यनिषेध और जुआ के कई मामले दर्ज हैं।

सम्बंधित जानकारी

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

छतरपुर में BJP मेंबर बनने से इनकार करने पर पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

अगला लेख
More