गुजरात के वडोदरा की एक केमिकल फैक्टरी में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग

Webdunia
गुरुवार, 2 जून 2022 (21:35 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के वड़ोदरा शहर के बाहर स्थित नंदेसरी औद्योगिक क्षेत्र में दीपक नाइट्राइट रसायन उत्पादन संयंत्र के एक हिस्से में गुरुवार शाम भयावह आग लग गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सात कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कारखाने के आसपास रहने वाले करीब 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

वड़ोदरा के जिलाधिकारी आरबी बराड़ ने कहा, भयावह आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से निकले धुएं की चपेट में आ गए सात लोगों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एहतियातन कारखाने के पास के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले करीब 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। 
<

#WATCH | Huge explosion, followed by fire, occurs at Deepak Nitrite Company in Nandesari GIDC in Vadodara, Gujrat. Details awaited. pic.twitter.com/xNd55HJv9P

— ANI (@ANI) June 2, 2022 >
वड़ोदरा दमकल विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शाम को जब कारखाने में आग फैलनी शुरू हुई तो शक्तिशाली विस्फोट भी हुआ। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए 10 दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

जयराम रमेश का सवाल, गांधी और गोडसे के बीच कहां खड़े हैं मोदी?

अगला लेख
More