कर्नाटक में भगवान विष्णु की सदियों पुरानी प्रतिमा बरामद

Webdunia
शुक्रवार, 26 मार्च 2021 (19:48 IST)
सांकेतिक चित्र

हासन (कर्नाटक)। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक अधिकारी ने कहा कि कर्नाटक के हासन जिले के हाले बेलूर में भगवान विष्णु की एक प्राचीन प्रतिमा मिली है। बेंगलुरु सर्कल के अधीक्षक पुरातत्वविद शिवकांत वाजपेयी ने बताया कि स्थानीय लोगों को यहां तालाब की खुदाई के दौरान यह प्रतिमा मिली।

उन्होंने बताया कि यह मूर्ति होयसल काल की है। होयसल वंश ने 10वीं से 14वीं शताब्दी तक शासन किया था और बेलूर में चेन्नाकेशव मंदिर का और हासन जिले के हालेबीडू में होयसलेश्वर शिव मंदिर का निर्माण कराया था।

बाजपेई ने कहा कि एक एएसआई अधिकारी को यहां भेजा गया है और वह संभवतः सोमवार तक अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। उन्होंने बताया कि यह मूर्ति इस इस मत को पुष्ट करती है कि हाले बेलूर किसी जमाने में होयसल राजवंश की राजधानी हुआ करता था।

5.5 फुट की यह प्रतिमा होयसल स्थापत्य कला का नमूना है। इसमें भगवान विष्णु का चतुर्भुज रूप है। वह शंख, चक्र, गदा और कमल धारण किए हुए हैं। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि मूर्ति को सिर्फ आंशिक नुकसान पहुंचा है और यह ठीक है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: Crude oil के दाम फिर बढ़े, जानें क्या हैं देश में पेट्रोल डीजल के भाव

भुवनेश्वर में मानवता शर्मसार, कैप्टन की मंगेतर पर लॉकअप में हुए अत्याचारों की खौफनाक कहानी

राजस्थान में अगले 2 हफ्ते कई स्थानों पर बारिश की संभावना

प्रधानमंत्री मोदी 3 दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना, जानिए कार्यक्रम

Weather Updates: दक्षिण पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर, IMD ने बताया कब वापस लौटेगा

अगला लेख
More