नवी मुंबई में 524 इमारतें खतरनाक घोषित, नगर निकाय ने दिए खाली करने के निर्देश

Webdunia
गुरुवार, 25 मई 2023 (16:32 IST)
ठाणे (महाराष्ट्र)। नवी मुंबई नगर निगम ने शहरी क्षेत्र के विस्तृत सर्वेक्षण के बाद अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली 524 इमारतों को खतरनाक घोषित किया है। नगर निकाय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त राजेश नार्वेकर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन भवनों में से 61 सी-1 श्रेणी (सबसे खतरनाक, रहने के लिए अनुपयुक्त तथा तत्काल गिराए जाने की आवश्यकता) में आते हैं।
 
नगर निकाय के अनुसार 114 सी-2ए श्रेणी (खाली करने तथा संरचनात्मक मरम्मत की आवश्यकता), 300 सी-2बी (बिना खाली कराए मरम्मत की जरूरत) और 49 सी-3 श्रेणी (मामूली मरम्मत की जरूरत) में आते हैं तथा सी-1 श्रेणी में आने वाले भवनों की बिजली और पानी की आपूर्ति तुरंत काट दी जाएगी। इन इमारतों को तत्काल गिराया जाएगा।
 
विज्ञप्ति के अनुसार खतरनाक इमारतों के मालिकों और इनमें रहने वालों को परिसर खाली करने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी दुर्घटना तथा जनहानि को टाला जा सके। सी-1 के अलावा अन्य श्रेणियों के भवनों को मरम्मत की जरूरत है जिसके बाद नगर निकाय उन्हें रहने के लिए उपयुक्त होने का प्रमाणपत्र देगा और फिर लोग उसमें दोबारा रहने आ पाएंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

असुरक्षित भोजन से प्रतिवर्ष 4.2 लाख लोगों की मौत

अगला लेख
More