बार्बी डॉल के जरिए बच्ची ने सुनाई दरिंदगी की कहानी

Webdunia
शनिवार, 17 जून 2017 (07:32 IST)
नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न की शिकार पांच साल की एक बच्ची ने बार्बी डॉल के जरिये अपने साथ हुए गलत कामे के बारे में बताया, जिस पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूरा भरोसा जताते हुए एक व्यक्ति को जेल की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि लड़की ने गुड़िया के गुप्तांगों की तरफ इशारा करके यह संकेत दिया कि उसके साथ क्या हुआ था।
 
अदालत ने मामले की फाइल से गौर किया कि यौन उत्पीड़न से गुजरने की अपनी व्यथा गुड़िया को बताते हुए वह बच्ची बचाव पक्ष के वकील द्वारा पूछे गए परेशान करने वाले, अपमानजनक, गंदे और अश्लील सवालों के जवाब देने में हिचक रही थी।
 
बच्ची को खेलने के लिए गुड़िया देने के निचली अदालत के न्यायाधीश के नए तरीके ने सही नतीजे दिए। उच्च न्यायालय ने कहा कि 23 वर्षीय व्यक्ति को सुनाई गई सजा साक्ष्य को सही तरह से समझने पर आधारित थी और इसमें किसी भी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।
 
न्यायमूर्ति एसपी गर्ग ने दोषी द्वारा दायर अपील को खारिज करते हुए कहा कि पांच वर्षीय लड़की ने सही तरीके से निचली अदालत को ब्योरा दिया। उसने गुड़िया को बताया कि उस व्यक्ति ने उसके साथ क्या किया।
 
अदालत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि बच्ची के गुप्तांगों में कोई नाखून के निशान नहीं पाए गए, इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई थी और उसकी मां ने उसके सम्मान की रक्षा के लिए उसके आंतरिक चिकित्सीय जांच की अनुमति नहीं दी थी।
 
अदालत ने कहा, 'गुप्तांगों पर नाखून के निशान संबंधी अहम साक्ष्य नहीं जुटाए जा सके। हालांकि, यह पीड़िता की मौखिक गवाही को हल्का नहीं करता। उसने अपनी हाथ में पकड़ी गुड़िया के गुप्तांगों की तरफ इशारा करके यह बता दिया कि उसके साथ क्या हुआ।'
 
घटना जुलाई 2014 में की है जब लड़की अपने 10 वर्षीय भाई के साथ स्कूल जा रही थी और आरोपी हनी ने लड़के को 10 रुपए का नोट दिया और उसे दुकान से कुछ लाने को कहा और लड़की का अपहरण कर लिया।
 
वह व्यक्ति लड़की को उत्तरर पश्चिम दिल्ली के नरेला इलाके में ले गया और लड़की का यौन उत्पीड़न किया और उसके बाद उसे उसके घर के पास छोड़ दिया। (भाषा)

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान बवाल

Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना ने 45 नामों का किया ऐलान , कोपरी-पाचपाखाडी से शिंदे उम्मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए RJD ने 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

अगला लेख
More