by election: भाजपा प्रत्याशी के लिए पीयूष गोयल सहित 5 केंद्रीय मंत्री करेंगे प्रचार

Webdunia
सोमवार, 16 मई 2022 (11:39 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ब्रजराजनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के वास्ते प्रचार करने के लिए 5 केंद्रीय मंत्रियों समेत 40 प्रचारकों की सूची जारी की है। भाजपा की ओडिशा इकाई द्वारा भारत के निर्वाचन आयोग को सौंपी गई सूची में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, प्रह्लाद जोशी, अश्विनी वैष्णव और बिश्वेश्वर टुडू के नाम शामिल हैं।

ALSO READ: माणिक साहा ने ली CM पद की शपथ, क्या त्रिपुरा के सफल होगा भाजपा का प्लान?
 
इनके अलावा सूची में भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती, राज्य प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, भुवनेश्वर की सांसद अपराजिता सारंगी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी, सांसद सुरेश पुजारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का नाम भी शामिल है।
 
भाजपा ने ब्रजराजनगर विधानसभा क्षेत्र अपनी पूर्व विधायक राधा रानी पांडा को मैदान में उतारा है। इस सीट पर उपचुनाव 31 मई को होगा। पांडा ने 2014 के आम चुनाव में सीट पर जीत दर्ज की थी। राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने ब्रजराजनगर के पूर्व विधायक किशोर मोहंती की पत्नी अलका मोहंती को उम्मीदवार बनाया है। किशोर मोहंती का पिछले साल 30 दिसंबर को निधन हो गया था इसीलिए इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
 
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष किशोर पटेल को टिकट दिया है। अधिसूचना के अनुसार उपचुनाव के लिए मतदान 31 मई को होगा। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 17 मई है। मतगणना 3 जून को की जाएगी। ब्रजराजनगर सीट पर कुल 2,14,261 मतदाता हैं। उपचुनाव के लिए 279 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

अरविंद केजरीवाल ने 10 साल बाद दिल्ली में फिर चला मास्टर स्ट्रोक?

जानिए MP और छत्तीसगढ़ को दी गईं PM Modi की 10 बड़ी सौगातें

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरा, मालगाड़ी हुई बेपटरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कौन बनेगा दिल्ली का CM, आज शाम को राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में होगा फैसला

अगला लेख
More