भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने पर त्रिपुरा में 5 रोहिंग्या गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (16:26 IST)
5 Rohingyas arrested: बांग्लादेश से वैध दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश करने के आरोप में त्रिपुरा में 3 महिलाओं समेत 5 रोहिंग्याओं (Rohingyas) को गिरफ्तार किया गया है। अगरतला पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तरी त्रिपुरा के चुराईबारी क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान पुलिस दल ने गुवाहाटी जा रही एक बस को रोका और यात्रियों से अपनी पहचान बताने को कहा कि लेकिन पांचों रोहिंग्या अपनी राष्ट्रीयता का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाए।

ALSO READ: UK General Election : PM मोदी ने लेबर पार्टी की शानदार जीत पर कीर स्टार्मर को दी बधाई
 
चुराबारी थाने के द्वितीय प्रभारी प्रीतिमय चकमा ने बताया कि शुरू में उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के दौरान पांचों रोहिंग्याओं ने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश के एक शिविर से आए थे और गुवाहाटी के रास्ते हैदराबाद जाने की योजना बना रहे थे। उन्होंने बताया कि वे त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के बख्शनगर से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके आए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

आरजी कर करप्शन केस में 6 स्थानों पर ED की रेड, TMC विधायक पर भी कसा शिकंजा

केजरीवाल के बाद कौन संभालेगा दिल्ली की कमान? 12 बजे विधायक दल की बैठक में फैसला

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

अगला लेख
More