सावधान! गया नहीं Corona, झारखंड के हटिया स्टेशन पर मिले 40 संक्रमित

Webdunia
सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (19:13 IST)
रांची। त्योहारी सीजन में जहां लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, वहीं एक सनसनीखेज घटनाक्रम के तहत झारखंड के एक स्टेशन पर 40 कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमितों के मिलने की खबर है। 
 
जानकारी के मुताबिक झारखंड के हटिया रेलवे स्टेशन पर 40 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 25 संक्रमित तो तपस्विनी एक्सप्रेस में ही मिले हैं। दिवाली को ध्यान में रखते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने वाले श्रमिक और अन्य लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इस मामले ने झारखंड सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। 
 
बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा में दी गई ढील के बाद राज्य में कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। राज्य में सर्वाधिक संक्रमित रांची में मिल रहे हैं। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या लगभग 100 पहुंच गई है। हटिया रेलवे स्टेशन पर 40 मरीजों के मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में विशेषज्ञों ने कहा था कि यदि त्योहार और सामूहिक समारोहों में लोग सावधानी बरतेंगे तो तीसरी लहर से बच जाएंगे, अन्यथा एक बार फिर मुश्किल बढ़ सकती है। इन दिनों एक चीज और देखने में आ रही है, वह यह कि लोगों ने मास्क लगाना भी कम कर दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

अगला लेख
More