खौफनाक, 56 साल के दरिंदे ने ली 32 साल की लिव इन पार्टनर की जान, कूकर में उबाले शव के टुकड़े

Webdunia
गुरुवार, 8 जून 2023 (12:30 IST)
Mumbai Crime news : मुंबई से सटे ठाणे में एक दिल दहला देने वाले हादसे में एक 56 साल के मनोज साहनी ने 32 साल की अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की बेहद नृशंस तरीके से हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद शव के कई टुकड़े किए और फिर इन्हें प्रेशर कूकर में उबाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
यह जघन्य हत्याकांड ठाणे की मीरा रोड पर स्थित गीता-आकाशदीप सोसायटी का है। इस सोसायटी की 7वीं मंजिल पर मनोज साहनी पिछले 3 साल से अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती के साथ रह रहा था।
 
पुलिस के अनुसार, मनोज ने 3-4 दिन पहले सरस्वती की हत्या की थी। इसके बाद उसने बाजार से चाकू खरीदा और उसके शव के टुकड़े किए। इसके बाद उसने इन टुकड़ों को कूकर में उबाला और उन्हें नष्‍ट करने के लिए प्लास्टिक के बैग में भर दिए। पुलिस ने घटनास्थल से सरस्वती के शव के 12-13 टुकड़े बरामद किए हैं।  
 
पिछले कुछ दिनों से फ्लैट से अजीब तरह की बदबू आ रही थी। बदबू से परेशान लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुहंची पुलिस ने महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया।
 
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है। इसके बाद में उसके शव के करीब 100 टुकड़े किए। शव की बदबू नहीं फैले इसके लिए इन टुकड़ों को कूकर में उबाला गया।
 
पुलिस ने फ्लैट को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More