नीता अंबानी, प्रियंका गांधी सहित 200 महिलाएं ‘टाइटैनिक इंडियन ब्यूटीज 2020’ में शामिल

Webdunia
रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (20:54 IST)
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था जनपरिषद ने रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सफाईकर्मी बबली राठौर एवं वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता की रनरअप मान्या सिंह सहित 200 महिलाओं को ‘टाइटैनिक इंडियन ब्यूटीज 2020’ में शामिल किया गया है। जनपरिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव ने यह जानकारी रविवार को दी है।
 
उन्होंने कहा कि ‘टाइटैनिक इंडियन ब्यूटीज 2020’ के लिए कुल 200 नामों की घोषणा शुक्रवार को भोपाल में जनपरिषद के एक सार्वजनिक समारोह में संस्था के अध्यक्ष एनके त्रिपाठी और उपाध्यक्ष महान भारत सागर ने की।
 
श्रीवास्तव ने बताया कि जनपरिषद ने देशभर से 200 ऐसी महिलाओं का चयन किया जो सुंदर होने के साथ-साथ अपनी दक्षता, प्रतिभा और सामाजिक समर्पण के कारण समाज में अपना विशिष्ठ स्थान बनाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी के लिए मार्गदर्शी बनी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि इस सूची में संस्था ने सिनेमा, पत्रकारिता, फैशन, व्यवसाय, चिकित्सा, खेल, राजनीति एवं समाजसेवा सहित हर क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाशाली महिलाओं का चयन किया है।
 
श्रीवास्तव ने बताया कि नीता अंबानी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा इसमें फिल्म निर्मात्री एकता कपूर, फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत एवं प्रियंका चोपड़ा और एंकर श्वेता सिंह शामिल हैं।
 
उन्होंने कहा कि सूची में नर्स अदिति प्रज्ञा (कोलकाता), सफाईकर्मी बबली राठौर (ओम्कारेश्वर, मध्यप्रदेश) और ऑटो चालक की सुपुत्री एवं वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता की रनर-अप का हाल ही में खिताब हासिल करने वाली मान्या सिंह (उत्तरप्रदेश) शामिल हैं।
 
श्रीवास्तव ने बताया कि इनके अलावा, इस सूची में भोपाल की जानी-मानी जूडो खिलाड़ी कमला रावत एवं पर्वतारोही भावना डेहरिया को भी जगह मिली है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

जयराम रमेश का सवाल, गांधी और गोडसे के बीच कहां खड़े हैं मोदी?

अगला लेख
More