महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में 2 बाघ मृत मिले, वन विभाग ने शुरू की जांच

Webdunia
बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (19:55 IST)
चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक जंगल में बुधवार को एक बाघ मृत पाया गया। अधिकारियों ने संदेह जताया है कि बाघ आपसी लड़ाई के दौरान मारा गया होगा। चंद्रपुर सर्किल के मुख्य वन संरक्षक प्रकाश लोनकर ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूर ब्रह्मपुरी मंडल के नागभीड़ वन परिक्षेत्र में शव देखा गया। मध्यप्रदेश में एक बाघ पेड़ से लटका मिला।
 
उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पशु चिकित्सकों के साथ वनकर्मी घटनास्थल पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। अधिकारी ने कहा कि हो सकता है कि आपसी लड़ाई में बाघ की मौत हुई हो, क्योंकि घटनास्थल पर एक और बाघ के पैरों के निशान पाए गए हैं। शव का एक हिस्सा कुत्ते ने खा लिया था। ताडोबा अंधारी टाइगर रिजर्व चंद्रपुर जिले में स्थित है।
 
पन्ना में पेड़ से लटका मिला बाघ का शव : उधर दूसरी ओर मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के पास एक बाघ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। बाघ का शव पेड़ पर लटका हुआ पाया गया है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते कहा कि शिकारियों द्वारा आमतौर पर जानवरों को फंसाने के लिए वाहनों के क्लच वायर का इस्तेमाल किया जाता है। संदेह है कि किसी अन्य जानवर के लिए जाल बिछाया गया था और बाघ उसमें फंस गया होगा।
 
वन अधिकारियों को मंगलवार रात को सूचना मिली कि तिलगुआ बीट में एक बाघ का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पाकर वनकर्मियों का दल मौके पर पहुंचा। अधिकारी ने कहा कि यह एक रहस्य है कि 2 साल की आयु का भारी-भरकम बाघ तार में कैसे फंस गया और पेड़ से लटक गया?
 
छतरपुर रेंज के वन संरक्षक अधिकारी संजीव झा ने कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि बाघ कैसे और किन परिस्थितियों में मारा गया? हमने नमूने भी लिए हैं और पशु चिकित्सकों ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया है। बाघ की मौत की जांच के लिए श्वान दल को भी लगाया गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से बाघ की मौत के संबंधित कोई भी जानकारी साझा करने की अपील की है। मध्यप्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और संजय दुबरी नाम के 6 टाइगर रिजर्व हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख