शोपियां में 2 आतंकी ढेर, इस साल अभी तक 27 मार गिराए

सुरेश एस डुग्गर
शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (20:35 IST)
जम्मू। शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। इसी के साथ इस साल जम्मू-कश्मीर में मरने वाले आतंकियों की संख्या 27 हो गई है।
 
जानकारी के अनुसार, शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता हासिल की। मौके पर बड़ी संख्या में नागरिकों के मौजूद होने के बाद पहले उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों के बारे में जानकारी मिलने के बाद 44 राष्ट्रीय राइफल, शोपियां पुलिस और सीआरपीएफ की 14 बटालियन ने मिलकर अभियान चलाया। जैसे ही संयुक्त टीम जैसे ही मौके पर पहुंची आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। 
स्थानीय सूत्रों के अनुसार मारे गए दोनों आतंकी स्थानीय और इनका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से बताया जा रहा है। इनकी पहचान मुज्जमिल और शाकिर के रूप में हुई है। पुलिस या फिर सैन्य अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकवादियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मुठभेड़ स्थल से हथियार, गोलाबारूद के अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
 
इस साल अब तक 27 मारे : इसके साथ ही पिछले डेढ़ महीनों में जम्मू कश्मीर में मारे जाने वाले आतंकियों की संख्या में लगभग दोगुना का इजाफा हुआ है। जनवरी से लेकर 25 फरवरी के बीच यहां लगभग 27 आतंकी मारे गए हैं, जिसमें से कई विदेशी आतंकवादी भी शामिल हैं। वहीं अगर आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो पिछले साल इसी अंतराल में 8 आतंकी मारे गए थे।
 
पिछले साल जम्मू कश्मीर पुलिस के ऊपर हुए आतंकी हमले और आम नागरिकों को निशाना बनाने की वजह से ऑपरेशन तेज हो गए और परिणाम यह हुआ कि बड़ी संख्या में आतंकी ढेर कर दिए गए। इस साल के पहले दो महीनों में 5 सुरक्षाबलों के जवान भी शहीद हुए। वहीं आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि किसी आम नागरिक कि इस दौरान हत्या नहीं हुई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

अगला लेख
More