Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गाजियाबाद में डिवाइडर से टकराई बेकाबू कार, हेड कांस्टेबल समेत 2 पुलिसकर्मियों की मौत

हमें फॉलो करें Road Accident

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गाजियाबाद (उप्र) , सोमवार, 8 जनवरी 2024 (17:28 IST)
  • हादसे में यूपी पुलिस के सिपाही की गई जान
  • दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत
  • कार चालक को हिरासत में लिया
2 policemen killed in car accident in Ghaziabad : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम क्षेत्र में एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से उसमें सवार दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल और उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
 
पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (हिंडन पारीय) निमिष पाटिल ने सोमवार को बताया कि रविवार रात दिल्ली के विवेक विहार स्थित अपने घर जा रहे बिल्डर निखिल चौधरी की सुरक्षा में जयओम शर्मा (35) और जगबीर राघव (36) तैनात थे।
 
शर्मा दिल्ली पुलिस में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात थे, जबकि राघव उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। उन्होंने बताया कि रास्ते में चौधरी का वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और उसकी गाड़ी एक डिवाइडर को तोड़कर सड़क की दूसरी ओर खड़ी दो कारों से जा टकराई।
 
पाटिल ने बताया कि इस हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। उन्होंने बताया कि कार चालक मनोज शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद से बिल्डर निखिल चौधरी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

64 की उम्र में 8000 KM की पदयात्रा पर निकला श्रद्धालु, भगवान राम के लिए CM योगी को सौंपेंगे स्वर्ण पादुकाएं