Kuno National Park : अफ्रीका से लाए गए कूनो के 2 चीतों ने किया पहला शिकार

Webdunia
सोमवार, 7 नवंबर 2022 (15:06 IST)
श्योपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बड़े बाड़े में छोड़े जाने के 24 घंटे के भीतर 2 अफ्रीकी चीतों ने अपना पहला शिकार किया। वन निगरानी दल को सोमवार सुबह इसकी जानकारी मिली। उन्होंने कहा, चीता 2 घंटे के अंदर अपने शिकार को खा जाता है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में चीतों को पुन: बसाने की परियोजना के तहत 17 सितंबर को नामीबिया से आठ चीतों को लाया गया था, जिनमें से दो चीतों को शनिवार को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। इन्हीं दो चीतों ने यहां पहली बार शिकार किया।

छोटे बाड़े से बड़े बाड़ों में छोड़े जाने के बाद 24 घंटे के अंदर चीतों के सफलतापूर्वक अपना पहला शिकार करने से पार्क प्रबंधन की चिंताएं दूर हो गई हैं। मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) उत्तर कुमार शर्मा ने बताया कि चीतों ने या तो रविवार को या सोमवार तड़के एक चीतल का शिकार किया।

उन्होंने बताया कि वन निगरानी दल को सोमवार सुबह इसकी जानकारी मिली। उन्होंने कहा, चीता दो घंटे के अंदर अपने शिकार को खा जाता है। उन्होंने कहा कि दो चीतों को शनिवार को पृथक-वास क्षेत्र से 98 हेक्टेयर में फैले बड़े बाड़े में छोड़ा गया। शेष छह चीतों को चरणबद्ध तरीके से बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour 
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीब, UNDP की रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग में विस्फोट, आईटीबीपी के 2 जवान घायल

बिश्नोई समाज की मांग, सलमान माफी मांगें, पिता सलीम बोले- किससे मांगें माफी

RG Kar College : 6 डॉक्टरों की हालत बिगड़ी, क्या ममता बनर्जी की अपील से खत्म होगा आमरण अनशन

Video : झारखंड के 'राहुल गांधी' को देखकर हर कोई हैरान, अपने नेता से मुलाकात की आस, भेंट करना चाहते हैं संविधान की प्रति

जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी गिरफ्तार, 3 ग्रेनेड और 1 पिस्तौल बरामद, बना रखी थी खौफनाक प्लानिंग

अगला लेख
More