18 वर्षीय लड़की से किया दुष्‍कर्म, सोशल मीडिया पर डाला अश्लील वीडियो

Webdunia
शनिवार, 29 जनवरी 2022 (20:02 IST)
होशियारपुर (पंजाब)। पंजाब के होशियारपुर में 18 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार करने और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बलात्कार की घटना यहां कुछ महीने पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि 22 वर्षीय आरोपी ने सोशल मीडिया वेबसाइट पर लड़की से दोस्ती की थी। थाना प्रभारी उप निरीक्षक हरप्रेम सिंह ने बताया कि आरोपी युवक छब्बेवाल पुलिस थानांतर्गत एक गांव का निवासी है और उसने लड़की का एक अश्लील वीडियो बनाकर उसे कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर डाल दिया था।

सिंह ने कहा कि आरोपी विशाल चौधरी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। एसएचओ ने बताया कि चौधरी ने पिछले साल लड़की को किसी बहाने अपने घर बुलाया था और उसे नशीली दवा मिला हुआ पेय पदार्थ दिया था। पेय पदार्थ पीने के बाद लड़की बेहोश हो गई और आरोपी ने उससे बलात्कार किया तथा फिर वीडियो बनाया।

सिंह ने कहा, बाद में चौधरी लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। लड़की ने जब उसकी मांग नहीं मानी, तब आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More