राजस्थान में 12 वर्षीय लड़की से 2 नाबालिगों ने किया दुष्‍कर्म, पीड़िता ने बच्चे को दिया जन्म

Webdunia
सोमवार, 23 अगस्त 2021 (21:17 IST)
जोधपुर। राजस्थान में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 2 नाबालिग लड़कों ने 12 वर्षीय एक लड़की से उसके स्कूल में बलात्कार किया है और उसने जोधपुर के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है।

राजस्थान के बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के प्रमुख धनपत गुर्जर ने कहा कि रविवार रात को लड़की के माता-पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसके बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि लड़की और उसका बच्चा दोनों ठीक हैं।

उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता उसके पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसे बालेसर अनुमंडल में उनके गांव के पास स्थित एक अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद लड़की के माता-पिता चाहते थे कि डॉक्टर वहां उसका गर्भपात कर दें, लेकिन स्थानीय अस्पताल ने मामले को बहुत जटिल पाया और मामले को जोधपुर अस्पताल रेफर कर दिया और पुलिस को भी सूचित किया।

सीडब्ल्यूसी के प्रमुख ने कहा कि जोधपुर अस्पताल में लड़की ने पुलिस और डॉक्टरों को बताया कि स्कूल में दो लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस मामले पर चुप्पी साधे हुई है, लेकिन विभाग के सूत्रों ने कहा कि लड़की ने जिन दो लड़कों का नाम लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने सोमवार को लड़की और उसके माता-पिता से मुलाकात की और मामले में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है और उसकी अध्यक्ष संगीता बेनीवाल भी लड़की और उसके माता-पिता से मिलने के लिए अस्पताल में जाएंगी।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

स्कूल से लौट रही आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप, आरोपियों की तलाश जारी

प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है

शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार

live : खरगे को जेपी नड्‍डा के जवाब से प्रियंका गांधी नाराज

मणिपुर में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के 3 सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

अगला लेख
More