हरियाणा में 12 IAS अधिकारियों का तबादला, अनुराग रस्तोगी बने गृह सचिव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (10:23 IST)
12 IAS officers transferred in Haryana : हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया। साथ ही 1990 बैच के अधिकारी अनुराग रस्तोगी को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है।
ALSO READ: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की खास रणनीति, क्या अंदरूनी कलह से जूझ रही है पार्टी
सरकारी आदेश के अनुसार, रस्तोगी को गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में वह वित्त एवं योजना विभागों का कार्यभार भी संभालते रहेंगे।
ALSO READ: दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस और आप के बीच नहीं होगा गठबंधन, किसने कहा ऐसा?
मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गृह सचिव का अतिरिक्त पदभार संभाल रहे थे लेकिन अब रस्तोगी प्रदेश के गृह सचिव का पदभार संभालेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद से ही शीर्ष नौकरशाही में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही थीं। हरियाणा में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इससे कुछ महीने पहले यह प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में पीएम मोदी ने दी 6 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, 4 राज्यों को फायदा

शिंदे के सियासी गुरु दिघे की तस्वीर के सामने पैसों की बरसात, 2 शिवसेना पदाधिकारी बर्खास्त

वंशवाद की बेल, कई नेताओं के बच्‍चे भी हैं कश्‍मीर के चुनाव मैदान में

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, देवास से खाटू श्याम मंदिर जाते समय 6 श्रद्धालुओं की मौत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दी दिवस पर की बड़ी घोषणा

अगला लेख
More