Hanuman Chalisa

भारत में दो घंटे दिखाई देगा खंडग्रास चंद्रग्रहण

Webdunia
रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भद्रा व ग्रहण का साया रहेगा। श्रावण शुक्ल पूर्णिमा पर 7 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। लेकिन, ग्रहण होने से बहनों को राखी बांधने के लिए सिर्फ 2 घंटे 47 मिनट का समय ही मिलेगा।
 
खंडग्रास चंद्रग्रहण पूरे देश में करीब 2 घंटे तक दिखाई देगा। रक्षाबंधन पर सोमवार को ग्रहण रात्रि 10.53 बजे से शुरू होगा जो रात्रि में 12.48 बजे खत्म होगा। ग्रहण का सूतक दोपहर 1.53 मिनट से शुरू हो जाएगा। शास्त्रानुसार सूतक व भद्राकाल में राखी नहीं बांधी जाती। इसलिए सूतक लगने के बाद बहनें, भाइयों को राखी नहीं बांध सकेंगी। इससे पहले सुबह 11.05 बजे तक भद्राकाल रहेगा। इसलिए बहनें भद्राकाल खत्म होने व सूतक शुरू होने के बीच 2 घंटे 47 मिनट में ही राखी बांध सकेंगी।

ALSO READ: इस समय बांधें राखी, नहीं होगा अशुभ
 
ग्रहण के समय मकर राशि स्थित चंद्रमा पर सूर्य व नीच राशि में स्थित मंगल और शनि की कुदृष्टि रहेगी। यह अराजकता, लूटपाट, अपहरण व खडी फसलों के लिए नुकसानदेह साबित होगी। साथ ही धान्य, चावल, तेल में तेजी होगी। यवन राष्ट्रों में प्राकृतिक प्रकोप, असामाजिक तत्वों का बोलबाला रहेगा। साथ ही पर्वतीय भाग जैसे कि कश्मीर, भूटान, अरुणाचल प्रदेश में भी प्राकृतिक आपदाएं आ सकती है। राजनीतिज्ञों में आपसी मनमुटाव रहेगा।

ALSO READ: रक्षाबंधन पर ग्रहण : किस राशि के चमकेंगे सितारे, किस पर है संकट
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत का महत्व, पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

अगला लेख