Punjab Election : भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की एक और सूची

Webdunia
गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (21:18 IST)
नई दिल्ली। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को 27 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला को फगवाड़ा विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है।

ज्ञात हो कि पंजाब में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा की अध्यक्षता वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है। सीटों के बंटवारे के मुताबिक, राज्य विधानसभा की 117 सीटों में से भाजपा 65 और पीएलसी 37 सीटों से चुनाव लड़ेगी, जबकि शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को 15 सीटें दी गई हैं।

भाजपा पंजाब के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही जारी कर चुकी है। इस प्रकार भाजपा 65 में से 61 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी की पहली सूची में किसान परिवारों के 12 नेताओं, 13 सिखों और आठ दलितों को टिकट दिया गया था।

पार्टी की इस सूची में तीन महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। भोआ से सीमा कुमारी, अटारी से बलविंदर कौर और बलुआना से वंदना सागवान को टिकट दिया गया है। पार्टी ने गुरदासपुर से परमिंदर सिंह गिल, बटाला से फतेह सिंह बाजवा, डेरा बाबा नानक से कुलदीप सिंह कहलों, मजीठा से प्रदीप सिंह भुल्लर, अमृतसर पश्चिम से अमित वाल्मीकि, शाहकोट से नरिंदर पाल सिंह चंडी, करतारपुर से सुरिंदर महे, जालंधर कैंट से सरबजीत सिंह मक्कड़, आनंदपुर साहिब से परमिंदर शर्मा, रूपनगर से इकबाल सिंह लालपुरा और चमकौर साहिब से दर्शन सिंह शिवजोत को उम्मीदवार बनाया है।

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उसने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि वह मात्र तीन सीट ही जीत सकी थी। वर्तमान में उसके दो ही विधायक हैं, क्योंकि एक सीट पर उपचुनाव में उसके उम्मीदवार को पराजय का मुंह देखना पड़ा था।

अमरिंदर सिंह ने भी 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान अजितपाल सिंह को नकोदर से प्रत्याशी बनाया गया है। अमरिंदर खुद पटियाला शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

MCD महापौर मामले में AAP ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भूपेंद्र पटेल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, हर्ष संघवी को गृह और कनुभाई देसाई को मिला वित्त विभाग, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

भूपेन्द्र पटेल दूसरी बार बने गुजरात के मुख्‍यमंत्री, एक महिला मंत्री ने भी ली शपथ

Gujarat : गांधीनगर में कल भूपेंद्र पटेल का शपथ ग्रहण, PM मोदी भी रहेंगे मौजूद, ये विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

हिमाचल में प्रतिभा सिंह के 'हाथ' से कैसे फिसल गई CM की कुर्सी?

अगला लेख
More