Vinayaki Chaturthi : विनायक चतुर्थी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या हैं?

Webdunia
आज विनायक चतुर्थी व्रत मनाया जा रहा है, यह दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार प्रतिमाह आने वाली कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को श्री गणेश का चतुर्थी व्रत किया जाता है।

अक्टूबर माह में विनायकी चतुर्थी (Vinayaki Chaturthi) व्रत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को यानी शुक्रवार, 28 अक्टूबर को यह दिन पड़ रहा है। धार्मिक मान्यतानुसार इस दिन व्रत रखने के श्री गणेश प्रसन्न होकर वरदान देते हैं।

यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि-Vinayak Chaturthi 2022 
 
विनायक चतुर्थी के शुभ मुहूर्त-Vinayak Chaturthi Muhurat 2022  
28 अक्टूबर, 2022, शुक्रवार
कार्तिक शुक्ल चतुर्थी का प्रारंभ- 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार को सुबह 10.33 से।
चतुर्थी का समापन- 29 अक्टूबर 2022, शनिवार को सुबह 08.13 मिनट पर।
पूजन का सबसे शुभ समय- सुबह 10.58 से दोपहर 01:12 मिनट तक।
कुल अवधि- 02 घंटे 14 मिनट।
 
पूजन विधि-Puja Vidhi
 
- विनायक चतुर्थी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्नान करके लाल वस्त्र धारण करें।
- पूजन के समय अपने सामर्थ्यनुसार सोने, चांदी, पीतल, तांबा, मिट्टी अथवा सोने या चांदी से निर्मित शिव-गणेश प्रतिमा स्थापित करें। 
- संकल्प के बाद विघ्नहर्ता श्री गणेश का पूरे मनोभाव से पूजन करें। 
- फिर अबीर, गुलाल, चंदन, सिंदूर, इत्र चावल आदि चढ़ाएं। 
- 'ॐ गं गणपतयै नम: मंत्र बोलते हुए 21 दूर्वा दल चढ़ाएं। 
- अब श्री गणेश को मोदक का भोग लगाएं। 
- इस दिन मध्याह्न में गणपति पूजा में 21 मोदक अर्पण करते हुए, प्रार्थना के लिए निम्न श्लोक पढ़ें- 
'विघ्नानि नाशमायान्तु सर्वाणि सुरनायक। कार्यं मे सिद्धिमायातु पूजिते त्वयि धातरि।'
- पूजन के समय आरती करें। 
- गणेश चतुर्थी कथा का पाठ करें। 
- अपनी शक्तिनुसार उपवास करें।
- इस दिन 'श्री गणेशाय नम:' या 'ॐ गं गणपतये नम:' मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें। 
- अथर्वशीर्ष, संकटनाशक गणेश स्त्रोत,गणेश स्तुति, श्री गणेश सहस्रनामावली, गणेश चालीसा, गणेश पुराण, श्री गणेश स्तोत्र आदि का पाठ करें। 

Ganesha Mantra

ALSO READ: कैसे रखते हैं छठ का व्रत, 4 दिनों के पर्व में कौनसे 4 कार्य करते हैं?

ALSO READ: 2023 में रहें सावधान, क्या कहती हैं नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और अच्युतानंद की भविष्यवाणियां
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

करवा चौथ पर राशि के अनुसार पहनें परिधान

करवा चौथ पर चांद को अर्घ्य देने का क्या है सही तरीका और पूजा विधि

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर रहेगा भद्रा का साया, भूलकर भी ना करें ये काम

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर कब से कब तक है भद्रा का साया? नोट करें Date-time

karwa chauth vrat 2024 date and time: करवा चौथ की कथा के अनुसार, कौन सा व्रत रखने से पति की उम्र बढ़ती है?

सभी देखें

धर्म संसार

किसके लिए नया सप्ताह रहेगा लकी, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक पंचांग 21 से 27 अक्टूबर 2024, जानें नए हफ्ते के शुभ मुहूर्त

दिवाली पर क्यों बनाते हैं रंगोली? जानिए क्या है रंगोली का इतिहास

Aaj Ka Rashifal: 20 अक्टूबर करवा चौथ का राशिफल, आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

20 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

अगला लेख
More