प्रदोष व्रत : कैसे करें शिवपूजन कि जाग जाए सोया हुआ भाग्य, जानिए वार के अनुसार व्रत का फल

Webdunia
Pradosh
पौराणिक शास्त्रों में प्रदोष व्रत की बड़ी महिमा है। इस दिन भगवान शिव जी की विधिपूर्वक आराधना करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आइए जानें कैसे करें पूजन :- 
 
कैसे करें प्रदोष व्रत : 
 
सूर्यास्त के पश्चात पुन: स्नान करके भगवान शिव का षोडषोपचार से पूजन करें। 
 
नैवेद्य में जौ का सत्तू, घी एवं शकर का भोग लगाएं, तत्पश्चात आठों दिशाओं में 8‍ दीपक रखकर प्रत्येक की स्थापना कर उन्हें 8 बार नमस्कार करें।
 
इसके बाद धर्म सत्वं वृषरूपेण से नंदीश्वर (बछड़े) को जल एवं दूर्वा खिलाकर स्पर्श करें। 
 
शिव-पार्वती एवं नंदकेश्वर की प्रार्थना करें। 
 
प्रदोष व्रतार्थी को नमकरहित भोजन करना चाहिए।
 
यद्यपि प्रदोष व्रत प्रत्येक त्रयोदशी को किया जाता है, परंतु विशेष कामना के लिए वार संयोगयुक्त प्रदोष का भी बड़ा महत्व है। अत: वार के अनुसार प्रदोष व्रत का फल जानिए : - 
 
* आरोग्य के लिए- रविवार। 
 
* संतान प्राप्ति के लिए- सोमवार। 
 
* ऋण से छुटकारे के लिए- मंगलवार। 
 
* इष्ट प्राप्ति के लिए- बुधवार। 
 
* सफलता के लिए - गुरुवार 
 
* सौभाग्य के लिए- शुक्रवार। 
 
* हर तरह की मनोकामना के लिए- शनि प्रदोष शुभ है।
 
इस तरह हर प्रदोष व्रत के दिन पूजन करने से सौभाग्य और सुख-शांति की प्राप्ति होती है तथा मनुष्य का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। 

ALSO READ: यह है विशेष जानकारी, एकादशी और प्रदोष व्रत से मिलते हैं चमत्कारी लाभ

ALSO READ: प्रदोष-व्रत 2020 : कैसे करें शिव का शुभ उपवास, जानिए 5 प्रदोष का खास महत्व

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mahalaxmi Vrat 2024 : 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत शुरू, जानें महत्व, पूजा विधि और मंत्र

Dussehra 2024: शारदीय नवरात्रि इस बार 10 दिवसीय, जानिए कब रहेगा दशहरा?

Ganesh Visarjan 2024: गणेश विसर्जन का 10वें दिन का शुभ मुहूर्त 2024, विदाई की विधि जानें

Surya gochar 2024 : शनि की सूर्य पर शुभ दृष्टि से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Parivartini Ekadashi: पार्श्व एकादशी 2024 व्रत पूजा विधि, अचूक उपाय, मंत्र एवं पारण मुहूर्त

सभी देखें

धर्म संसार

12 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

12 सितंबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष आ रहा है, जानिए कुंडली में पितृदोष की पहचान करके कैसे करें इसका उपाय

गणेश उत्सव के छठे दिन के अचूक उपाय और पूजा का शुभ मुहूर्त

नीम करोली बाबा का जीवन परिचय और 5 शुभ संदेश

अगला लेख
More