Hanuman Chalisa

4 मार्च फुलेरा दूज पर क्या करें, क्या न करें

Webdunia
Phulera Dooj 2022
 
होली से पहले भगवान कृष्ण को समर्पित पर्व फुलेरा या फुलैरा दूज का त्योहार (Festival Phulera Dooj 2022) मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 4 मार्च 2022, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। फुलेरा दूज के दिन विधि-विधान के साथ भगवान कृष्ण जी और राधा जी की पूजा से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। फुलेरा का शाब्दिक अर्थ 'फूल', यह फूलों की अधिकता को दर्शाता है।

यह पर्व फाल्‍गुन माह (Phalguna month) की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।मान्यता यह है कि इस दिन भगवान कृष्ण फूलों के साथ खेलते हैं और फुलेरा दूज की शुभ पूर्व संध्या पर होली के त्योहार में भाग लेते हैं। फुलेरा दूज एक शुभ पर्व है, जिसे उत्तर भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार लोगों के जीवन में खुशियां और उल्लास लाता है। 
 
यहां जानिए फुलेरा दूज पर क्या करें और क्या न करें- 
 
1. फुलेरा/ फुलैरा दूज पर भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की पूजा की जाती है। इस दिन दोनों पर गुलाल जरूर अर्पित करें क्योंकि इस दिन से होली शुरू होती है। 
 
2. फुलेरा/ फुलैरा दूज पर राधा कृष्ण को रंग बिरंगे फूल जरूर अर्पित करें, इससे परस्पर प्यार बढ़ेगा। राधा-कृष्ण के मंदिर जाकर इस दिन दर्शन जरूर कर लें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।  
 
3. फुलेरा/ फुलैरा दूज के दिन राधा जी को श्रृंगार की वस्तुएं जरूर अर्पित करें और उनमें से कोई चीज अपने पास संभाल कर रख लें। ऐसा करने से जल्द विवाह होगा। आप चाहें तो इस दिन बिना किसी मुहूर्त के भी विवाह कर सकते हैं। 
 
4. फुलेरा/ फुलैरा दूज पर सभी मांगलिक कार्य करें। गाय को भोजन कराने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी और सभी दुख दूर हो जाएंगे। 
 
5. फुलेरा/ फुलैरा दूज के मौके पर भूलकर भी मांसाहार न करें। इस दिन शराब के सेवन से भी दूर रहें। 
 
6. फुलेरा/ फुलैरा दूज के दिन राधा कृष्ण को गुलाल अर्पित किया जाता है। इस गुलाल को अपने पैरों में न आने दें। इस दिन किसी की निंदा न करें। किसी कृष्ण भक्त का अपमान न करें। गाय, मयूर और छोटी बछिया को आहार दें। 
 
7. फुलेरा/ फुलैरा दूज पर किसी का भी अपमान न करें। प्रेमी का तो बिल्कुल भी नहीं, इसी तरह घर के वरिष्ठों का भी नहीं। यह अशुभ फलदायक होता है। 
 
8. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन शादियों में किसी और दिन शुभ मुहूर्त नहीं निकलता, उनके लिए फुलैरा दूज के दिन शादी करना शुभ माना जाता है।
 
9. जिनकी कुंडली में प्रेम का अभाव हो, उन्हें इस दिन राधा और कृष्ण की पूजा करनी चाहिए।
 
10. वैवाहिक जीवन में कलह, या रिश्तों में समस्याएं हो तो उन्हें दूर करने के लिए भी इस दिन पूजा की जाती है। 

Phulera Dooj 2022



सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय

हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री, किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण

सभी देखें

धर्म संसार

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

दुर्गा महाअष्टमी 2026: सौभाग्य और सिद्धि पाने के 8 चमत्कारी उपाय, जरूर आजमाएं

रामनवमी 2026: ऐसे करें प्रभु श्रीराम की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

अगला लेख