गुरुवार व्रत की पारंपरिक प्रामाणिक विधि

Webdunia
गुरुवार का व्रत बड़ा ही फलदायी माना जाता है। गुरुवार के दिन श्री हरि विष्णुजी की पूजा का विधान है। कई लोग बृहस्पतिदेव और केले के पेड़ की भी पूजा करते हैं। बृहस्पतिदेव को बुद्धि का कारक माना जाता है। केले के पेड़ को हिन्दू धर्मानुसार बेहद पवित्र माना जाता है। 
 
बृहस्पतिवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा होती है। अग्नि पुराण के अनुसार गुरुवार का व्रत अनुराधा नक्षत्र युक्त गुरुवार से आरंभ करके लगातार 7 गुरुवार करना चाहिए। पूजा के बाद कथा सुननी चाहिए। इस दिन पीले वस्त्रों, पीले फलों का प्रयोग करना चाहिए। मान्यतानुसार इस दिन एक बार बिना नमक का पीला भोजन करना चाहिए। भोजन में चने की दाल का भी प्रयोग किया जा सकता है।
 
इस दिन प्रात: उठकर भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत का संकल्प लेना चाहिए। बृहस्पतिदेव का ध्यान करना चाहिए। इसके बाद फल, फूल, पीले वस्त्रों से भगवान बृहस्पतिदेव और विष्णुजी की पूजा करनी चाहिए। प्रसाद के रूप में केले चढ़ाना शुभ माना जाता है लेकिन इन केलों को दान में ही दे देना चाहिए। शाम के समय बृहस्पतिवार की कथा सुननी चाहिए और बिना नमक का भोजन करना चाहिए।
 
गुरुवार का व्रत पूरे श्रद्धाभाव से करने पर व्यक्ति को गुरु ग्रह का दोष खत्म हो जाता है तथा गुरु कृपा प्राप्त होती है। इन दिन व्रत करने से व्यक्ति को सारे सुखों की प्राप्ति होती है। व्रत करने वाले जातक को यह ध्यान रखना चाहिए कि इस दिन बाल न कटाएं और ना ही दाढ़ी बनवाएं।
 
बृहस्पतिवार पौराणिक व्रत कथा

 
गुरुवार व्रत आरती 
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2024 : क्या शिवजी सचमुच ही नशा करते थे?

हिंदू अरेंज्ड मैरिज करने का सही तरीका क्या है, स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया और 7 फेरे के 7 वचन

महाशिवरात्रि का वैज्ञानिक महत्व क्या है?

शनि के घर में शुक्र का गोचर, 4 राशियों को कर देगा मालामाल

शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही तरीका क्या है?

सभी देखें

धर्म संसार

08 मार्च 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि पर्व पर पढ़ें विशेष सामग्री (एक क्लिक पर)

मंगल का शनि की राशि कुंभ में गोचर, 4 राशियों के लिए बेहद शुभ

फाल्गुन अमावस्या कब है, जानें महत्व | Phalgun Amavasya 2024

महाशिवरात्रि 2024: शिवजी के जीव, वस्तु और शिव पंचायत का रोचक संदेश

अगला लेख
More