Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

इस साल में अब तक भारतीयों ने 65 अरब डॉलर भेजे स्वदेश

हमें फॉलो करें doller
दिल्ली। देश से बाहर रहने वाले नागरिकों द्वारा अपने देश में धन प्रेषित करने के मामले  में भारत एक बार फिर अपनी नंबर 1 की स्थिति बरकरार रख सकता है। वर्ष 2017 में  देश से बाहर रह रहे भारतीय समुदाय ने 65 अरब डॉलर स्वदेश भेजे हैं। इसकी जानकारी  मंगलवार को विश्व बैंक ने दी है।
 
अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व बैंक की सालाना बैठक से इतर वैश्विक ऋणदाता ने रिपोर्ट  जारी कर कहा कि धन प्रेषण 3.9 प्रतिशत बढ़कर 596 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान  है।
 
भारत के बाद सबसे ज्यादा धन प्राप्त करने वाले देशों में चीन (61 अरब डॉलर), फिलीपींस  (33 अरब डॉलर), मैक्सिको (31 अरब डॉलर) और नाइजीरिया (22 अरब डॉलर) हैं। हालांकि  अगर इसे जीडीपी के हिस्से के रूप में लिया जाए तो शीर्ष 5 प्राप्तकर्ता छोटे देश किर्गिज  गणराज्य, हैती, तजाकिस्तान, नेपाल और लाइबेरिया हैं। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यू इंडिया उर्फ आत्मघाती मुल्क बनने की राह पर बढ़ते कदम