Hanuman Chalisa

पूर्व अमेरिकी अटार्नी प्रीत भरारा लिखेंगे किताब

Webdunia
न्यूयॉर्क। भारतीय अमेरिकी समुदाय के पूर्व अमेरिकी अटार्नी प्रीत भरारा एक किताब लिखेंगे। विदित हो कि इस वर्ष राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उन्हें लोक अभियोजक के पद से बर्खास्त कर दिया था। अमेरिका के प्रसिद्ध प्रकाशन गृह एल्फ्रेड ए नॉफ ने 22 जून को इसकी घोषणा की।
 
जानकारों का कहना है कि भरारा पहले से ही एक पुस्तक 'सर्च फार जस्टिस' लिख रहे हैं और यह किताब वर्ष 2019 के प्रारंभ में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इस बात की पुष्टि प्रकाशन कंपनी ने की थी।
 
विदित हो कि भरारा, न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट के साढ़े सात वर्ष तक सरकारी वकील रहे हैं और उन्होंने कई अहम मामलों में बड़े और नामचीन लोगों के खिलाफ सजा दिलवाई थी लेकिन ट्रंप ने मार्च में भरारा को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। भरारा की पुस्तक के बारे में नोफ के प्रवक्ता ने बताया कि वे पुस्तक में उन स्थितियों का वर्णन करेंगे जिनके तहत उनकी बर्खास्तगी हुई।
 
नॉफ के जरिए एक बयान में भरारा ने कहा कि उनकी पुस्तक का कोई नाम नहीं दिया गया है लेकिन इत‍ना तय है कि पुस्तक में कानून, ईमानदारी और मॉरल रीजनिंग संबंधी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून एक उपकरण है लेकिन इसमें जब तक मानव हाथों का जुड़ाव नहीं होता है तब तक यह निर्जीव और प्रेरणाहीन है। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

अगला लेख