कनाडा में सुप्रीम कोर्ट की पहली सिख महिला बनीं न्यायाधीश

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2017 (19:33 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मूल की पलबिंदर कौर शेरगिल कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत की शीर्ष अदालत की पहली सिख महिला न्यायाधीश बन गई हैं। इससे पहले वे 1991 से कनाडा के विश्व सिख संगठन की कानूनी सलाहकार थीं।

कनाडा के न्याय मंत्री जोडी विल्सन रेबुल्ड ने सुश्री शेरगिल की ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति की शुक्रवार को जानकारी दी। इससे पहले वे 1991 से कनाडा के विश्व सिख संगठन की कानूनी सलाहकार थीं। 
 
डब्ल्यूएसओ के अध्यक्ष मुखबिर सिंह ने न्यायमूर्ति शेरगिल को बधाई देते हुए कहा, न्यायमूर्ति शेरगिल की नियुक्ति कनाडा में सिख समुदाय के लिए एक और मील का पत्थर साबित हुई है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि पहली सिख महिला को न्यायपालिका में नियुक्त किया गया है। 
       
पंजाब के जालंधर में जन्मी तथा जगतपुर गांव में ब्याही न्यायमूर्ति शेरगिल चार वर्ष की उम्र में परिवार के साथ कनाडा चली गईं थीं। उनका पालन-पोषण विलियम्स लेक बीसी में हुआ और उन्होंने सैसकशेवान विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की। (वार्ता) 

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

इस दिवाली बस इस एक ब्यूटी सीक्रेट से मिलेगा घर पर ही पार्लर से बढ़कर निखार

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

दिवाली पर आपके घर की सुन्दरता में चार चांद लगा सकती हैं ये लाइट्स

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

पेट्रोलियम जेली के फायदे : सिर्फ ड्राय स्किन ही नहीं, जानें इसके छुपे हुए कई ब्यूटी सीक्रेट्स

अगला लेख
More