महिलाओं को भी दी जाए स्वर्ण मंदिर में ‘शबद’ गाने की अनुमति

Webdunia
वॉशिंगटन। सिख-अमेरिकियों ने प्रस्ताव रखा है कि सिख धर्म को मजबूत बनाने में  महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हुए स्वर्ण मंदिर में उन्हें भी ‘शबद’ गाने की  अनुमति दी जानी चाहिए।
 
अमेरिका और कनाडा के 7 से 17 वर्ष के आयुवर्ग के करीब 120 सिख वॉशिंगटन के  मैरीलैंड उपनगर में एकत्र हुए और उन्होंने सवाल उठाया कि दरबार साहिब में सिख महिलाएं  शबद कीर्तन’ क्यों नहीं करतीं।
 
सिख-अमेरिकी रजवंत सिंह ने कहा कि कई ऐतिहासिक संदर्भों से यह बात स्पष्ट है कि 5वें  सबसे बड़े धर्म की सफलता में सिख महिलाओं का अहम योगदान है और यह अत्यंत  महत्वपूर्ण है कि हम उन्हें सिख मामलों में वह भूमिका सौंपें जिसकी वे हकदार हैं। उन्हें  सिख धर्म के केंद्र दरबार साहिब, स्वर्ण मंदिर में ‘शबद’ गाने की अनुमति दी जानी चाहिए।  इस सिख युवा शिविर का आयोजन वॉशिंगटन स्थित गुरु गोविंद सिंह फाउंडेशन ने किया  था।
 
दंत चिकित्सा की छात्रा सहजनीत कौर ने कहा कि यदि सिख महिलाएं योगदान नहीं देतीं  तो सिख पंथ वहां नहीं पहुंच पाता, जहां वह इस समय है इसलिए हमें उनके योगदान को  मान्यता देनी चाहिए। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

दीपावली पर बनाएं ये 5 खास मिठाइयां

10 लाइन नरक चतुर्दशी पर निबंध हिंदी में

पुष्य नक्षत्र पर पत्नी को दें ये उपहार, लक्ष्मी माता की कृपा से कभी नहीं होगी धन की कमी

दीपावली पर 10 लाइन कैसे लिखें? Essay on Diwali in Hindi

क्या प्यूबिक एरिया में शेविंग क्रीम से बढ़ती है डार्कनेस

सभी देखें

नवीनतम

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

दिवाली पर आपके घर की सुन्दरता में चार चांद लगा सकती हैं ये लाइट्स

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

पेट्रोलियम जेली के फायदे : सिर्फ ड्राय स्किन ही नहीं, जानें इसके छुपे हुए कई ब्यूटी सीक्रेट्स

एंटी एजिंग मेकअप से दिवाली पर दिखें 10 साल छोटी, जानिए ये असरदार ब्यूटी सीक्रेट्स

अगला लेख
More