अभिनेता रणबीर कपूर अपने माता-पिता नीतू एवं ऋषि कपूर के साथ मौजूद थे। गायक शंकर महादेवन ने अपनी प्रस्तुति दी। इसमें भारतीय नृत्य और संगीत का आयोजन किया गया। टाइम्स स्क्वायर के एक हिस्से में भारतीय पकवानों, संगीत और फैशन का स्पष्ट तौर पर जलवा देखने को मिला।
महाराष्ट्र पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक जगदीश पटेल ने कहा, ‘‘यह न्यूयॉर्क में एक महत्वपूर्ण और जीवंत भारतीय महोत्सव को आयोजित करने का एक बेहतरीन मौका था। हमने भारत में दिवाली का गवाह बनने के लिए दुनिया के लोगों को आमंत्रित किया।’’
रणबीर अपने माता-पिता के साथ कई गानों पर थिरके। यहां मौजूद दर्शकों ने नृत्य और संगीत का जमकर लुत्फ उठाया।(भाषा)