Hanuman Chalisa

अमेरिका में भारतीय दूतावास ने शुरू की योग कार्यक्रमों की श्रृंखला

Webdunia
वॉशिंगटन। आगामी 21 जून को आयोजित किए जाने वाले प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले भारतीय दूतावास ने यहां इस प्राचीन भारतीय विधा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू कर दी है।

भारतीय आध्यात्मिक नेता श्री श्री रविशंकर ने ‘योग एवं ध्यान के जरिए शांति का विकास’ विषय पर आयोजित वार्ता में आज की दुनिया में योग की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि यह सिर्फ शरीर में लचीलेपन के बारे में नहीं है, यह मस्तिष्क एवं सोच में लचीलेपन के बारे में भी है।
 
उन्होंने कहा कि दुनिया में युद्धों की शुरूआत तब होती है, जब संवाद टूट जाता है। योग लोगों से जुड़े संवाद में कौशल का निर्माण करता है।

योग और ध्यान का उद्देश्य लोगों के दिलों और दिमागों को जोड़ना है। इसका उद्देश्य विश्व के धर्मों और संस्कृतियों को जोड़ना है।
 
भारतीय दूतावास 21 जून को यहां मॉल में आयोजित होने वाले पूर्ण-दिवसीय आयोजन के लिए योग संगठनों, अभ्यासकर्ताओं और सामुदायिक संगठनों के साथ समन्वय करेगा।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान