Navratri 2020 : Positivity के लिए नवरात्रि के 9 दिनों तक आजमाएं सरल उपाय

Webdunia
17 अक्टूबर से नवरात्रि शुरु हो रही हैं। वहीं नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना पूरे विधि-विधान से की जाती है, इस दौरान मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। इसके साथ ही इन नौ दिनों मां दुर्गा अपना आशीर्वाद देने के लिए हमारे घरों में विराजमान होती हैं। यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो नवरात्रि के दिनों इन उपायों को अपनाकर इस दोष को दूर किया जा सकता है।
 
घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नवरात्रि के दिनों में घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक का निशान बनाना चाहिए। 
 
इसके अलावा श्रीगणेश का चित्र भी लगाएं। इससे कार्य में आने वाली तमाम तरह की बाधाएं दूर होती हैं। 
 
घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का निशान बनाने से घर में सकारात्मकता का वास होता है और सभी रुके हुए कार्य बनने लगते हैं। 
 
 आम और अशोक के पत्तों की माला बनाकर मुख्य द्वार पर बांधें। 
 
नवरात्रि के दिनों में आम और अशोक के पत्तों की माला बनाकर मुख्य द्वारा पर बांधने से घर में होने वाली सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। 
 
घर में सकारात्मकता आएगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। 
 
 प्रवेश द्वार पर लक्ष्मीजी के पैर का निशान बनाएं। नवरात्रि में प्रवेश द्वार पर लक्ष्मीजी के पैर के निशान बनाएं ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में सुख-शान्ति और समृद्धि बनी रहती है। 
 
नवरात्रि में किसी एक दिन लक्ष्मी मंदिर जाएं और केसर के साथ पीले चावल को मंदिर में जाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से घर में आ रही बाधा दूर हो जाती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

ALSO READ: शारदीय नवरा‍त्रि : माता रानी कौन हैं, जानिए 10 रहस्य
ALSO READ: Navratri 2020 : नवरात्रि में ऑनलाइन कर सकते हैं गरबा, जानिए दिलचस्प टिप्स

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shraddha Paksha 2024: पितृ पक्ष में यदि अनुचित जगह पर श्राद्ध कर्म किया तो उसका नहीं मिलेगा फल

गुजरात के 10 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाना न भूलें

Sukra Gochar : शुक्र का तुला राशि में गोचर, 4 राशियों के जीवन में बढ़ जाएंगी सुख-सुविधाएं

Vastu Tips for Balcony: वास्तु के अनुसार कैसे सजाएं आप अपनी बालकनी

सितंबर 2024 : यह महीना क्या लाया है 12 राशियों के लिए, जानें Monthly Rashifal

सभी देखें

धर्म संसार

16 shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष पितृपक्ष में महाभरणी का है खास महत्व, गया श्राद्ध का मिलता है फल

21 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

21 सितंबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

16 shradh paksha 2024: पितृ पक्ष का पांचवां दिन : जानिए चतुर्थी श्राद्ध तिथि पर क्या करें, क्या न करें

Sukra Gochar : शुक्र ने बनाया केंद्र त्रिकोण राजयोग, 6 राशियों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन

अगला लेख
More