Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आडवाणी इस बार नहीं खेलेंगे होली

हमें फॉलो करें आडवाणी इस बार नहीं खेलेंगे होली
नई दिल्ली (भाषा) , सोमवार, 9 मार्च 2009 (19:49 IST)
मुंबई आतंकी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी इस बार होली नहीं मनाएँगे।

पार्टी प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि आडवाणी ने निर्णय किया है कि 26 नवंबर को मुंबई में हुए घातक आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के सम्मान में वे इस बार होली नहीं खेलेंगे।

आडवाणी के इस निर्णय को एकदम निजी बताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यह भाजपा या पार्टी के अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं पर लागू नहीं होगा। भाजपा में जो कोई भी होली मनाना चाहेगा, वह ऐसा करने को स्वतंत्र है।

सिंह ने बताया कि नवंबर में हुए आतंकी हमले के बाद से आडवाणी ने कोई भी त्योहार नहीं मनाया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi