उत्तर भारत को नहीं मिली सर्दी से निजात

Webdunia
सोमवार, 22 जनवरी 2018 (22:44 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत को आज भी सर्दी से कोई निजात नहीं मिली तथा पंजाब एवं हरियाणा के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में रहे। उधर कश्मीर एवं हिमाचल में ऊंची जगहों पर तापमान जमाव बिंदु से कम रहा।


यहां मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो औसत से दो डिग्री कम था। यहां अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली में कल सर्दी बढ़ सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने हल्की बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।

कश्मीर घाटी में भी शीतलहर से राहत नहीं मिली। पूरे जम्मू कश्मीर में न्यूनतम तापमान हिमांक के नीचे रहा। लद्दाख के कारगिल में पारा शून्य से 18.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया। लेह राज्य का दूसरा सबसे सर्द स्थान रहा जहां पारा शून्य से 14.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

श्रीनगर में पारा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कश्मीर फिलहाल चिल्लई कला (40 दिनों की भयंकर सर्दी) की चपेट में है जब हिमपात की संभावना बनी रहती है और तापमान काफी घट जाता है। हिमाचल प्रदेश में भी ऊंचे स्थान भयंकर शीतलहर की चपेट में है और न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 12-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मनाली, भूंटर, कल्पा, सुंदरनगर और सोलन में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 1.0, 0.1, 1.4, 1.5 और 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब एवं हरियाणा भी भयंकर सर्दी से गुजर रहे हैं। करनाल और लुधियाना तीन तीन डिग्री न्यूनत तामपान के साथ इस क्षेत्र के सबसे ठंडे स्थान रहे। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में पारा सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। उत्तर प्रदेश में भी शीतलहरी जारी है।

मुजफ्फरनगर 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग ने कल पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त्त किया है। राजस्थान में श्रीगंगानगर चार डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडी जगह रही। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे भयंकर सर्दी रहने का अनुमान लगाया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : मौसम में होगा उलटफेर, बंगाल की खाड़ी में आएगा चक्रवाती तूफान, IMD ने जारी किया Alert

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की तारीफ, बोले- उनके पास है भविष्य के लिए स्पष्ट योजना

Wayanad Election : प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को दाखिल करेंगी नामांकन, भाई राहुल के साथ करेंगी रोडशो

बड़ी खबर, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेंगी भारत-चीन की सेनाएं

मध्यप्रदेश उपचुनाव में दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा, विजयपुर और बुधनी में दिलचस्प मुकाबला

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल की खाड़ी में बने तूफान को लेकर क्या बोला IMD

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फार्मूला तय

प्रियंका गांधी को लेकर क्या कहती हैं वायनाड में उनकी प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नव्या हरिदास

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

अगला लेख
More