कौन संभालेगा उत्तराखंड की कमान? सीएम पद की दौड़ में इन दिग्गजों के नाम, फैसला आज...

Webdunia
बुधवार, 10 मार्च 2021 (10:30 IST)
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में पिछले तीन दिनों से चल रही सियासी उठापठक के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद मुख्यमंत्री पद के लिए लॉबिंग शुरू हो गई।

ALSO READ: उत्तराखंड : जानिए त्रिवेन्द्र सिंह रावत के इस्तीफे के पीछे की कहानी
रावत के करीबी और प्रदेश के उच्च शिक्षा और सहकारिता मंत्री और धनसिंह रावत मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। पौड़ी जिले के पैठनी गांव के रहने वाले 48 वर्षीय रावत अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। बताया जाता है कि वह निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी हैं। वह 2017 में पहली बार विधायक बने।
 
इसके अलावा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को भी एक प्रमुख उम्मीदवार के तौर पर देखा जा रहा है। महाराज कांग्रेस के पूर्व नेता हैं। वह 2014 में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हरीश रावत से पिछड़ने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। महाराज पौड़ी जिले के चौबत्ताखाल से विधायक हैं। वह एक आध्यात्मिक गुरु भी हैं जिनके देशभर में प्रशंसक हैं।
 
उनके अलावा, लोकसभा सांसद अजय भटट, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हैं।
 
नई दिल्ली में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर मंगलवार को देहरादून लौटने के बाद रावत शाम सवा चार बजे राजभवन पहुंचे और उन्होंने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने रावत का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें राज्य के नए मुख्यमंत्री का चयन होने तक उन्हें पद की जिम्मेदारियां संभालने को कहा।
 
बुधवार सुबह 10 बजे राज्य पार्टी मुख्यालय पर विधानमंडल दल की बैठक शुरू हुई है जिसमें सभी विधायकों की मौजूदगी में नए नेता का चयन किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में मौजूद।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव में सत्तारूढ़ दल को भारी न पड़ जाए शिवाजी महाराज की प्रतिमा का विवाद

क्‍या SCO सम्मेलन में शामिल होंगे PM मोदी, पाकिस्तान सरकार ने भेजा निमंत्रण

Hurun India Rich List 2024 : अडाणी ने अंबानी को पीछे छोड़ा, अडाणी परिवार भारत की सबसे अमीर फैमिली, 1 साल में बढ़ी 95% संपत्ति

मान के 'रेप का तजुर्बा' वाले बयान पर BJP सांसद Kangana का पलटवार

राहुल गांधी के बदले तेवर का राज, मार्शल आर्ट से सिखाए राजनीति के 4 दांव-पेंच

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: IMD ने जताया 31 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में हुई भारी वर्षा

बारिश और बाढ़ के बाद गुजरात में तूफान का खतरा, कच्छ में आज भारी बारिश

कोलकाता की घटना पर बढ़ती सियासत के बीच सीबीआई पर उठते सवाल

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध के बारे में क्या कहते हैं आंकड़े

बांग्लादेश हिंसा में 1000 लोगों की मौत, 400 लोगों की आंखों की रोशनी गईं

अगला लेख
More