West Bengal Election 2021: सीताराम येचुरी बोले- बंगाल में त्रिशंकु विधानसभा हुई तो ममता मिला सकती हैं BJP से हाथ

Webdunia
रविवार, 28 फ़रवरी 2021 (20:50 IST)
कोलकाता। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि आरएसएस-भाजपा की सांप्रदायिक गतिविधि को रोकने के लिए यह जरूरी है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले तृणमूल कांग्रेस को हराया जाए। उन्होंने दावा किया कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा होने की स्थिति में ममता बनर्जी नीत पार्टी सरकार बनाने के लिए फिर से राजग (NDA) में शामिल हो सकती है।
ALSO READ: 2 मई, दीदी गई, भाजपा आई, बंगाल में परिवर्तन रैली में बोले शिवराज, टीएमसी को बताया तोड़ो मारो काटो वाली पार्टी
तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी राजनीतिक खींचतान को नूराकुश्ती बताते हुए येचुरी ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए बनाए गए ‘पीएम केयर्स’ फंड का इस्तेमाल चुनावों के दौरान नेताओं को ‘खरीदने’ में कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली में सिंघू बॉर्डर पर किसान (नरेन्द्र) मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर किसान, जो हमें भोजन मुहैया कराते हैं, ऐसी वीरतापूर्ण लड़ाई लड़ सकते हैं, तो हम भी यहां ऐसा कर सकते हैं।
ALSO READ: मोदी को परास्त करने का राहुल ने लिया संकल्प, जनता से मांगा समर्थन
येचुरी ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में माकपा और कांग्रेस की एक संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वामपंथी और धर्मनिरपेक्ष ताकतों का यह महागठबंधन राज्य में भ्रष्ट तृणमूल कांग्रेस सरकार और भाजपा को हराने और बेहतर बंगाल के लिए लड़ेगा।
 
वंशवाद की राजनीति के मुद्दे पर कई अन्य राजनीतिक दलों, खासकर कांग्रेस पर हमला करने को लेकर भाजपा की आलोचना करते हुए येचुरी ने हैरानी जताते हुए कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का सचिव कैसे बन गया।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा, भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति की बात करती है। एक स्टेडियम नरेन्द्र मोदी के नाम पर है। अमित शाह के बेटे क्रिकेट संघ (बीसीसीआई) में एक पदाधिकारी हैं। माकपा नेता ने आरोप लगाया कि राज्य में ममता बनर्जी प्रशासन युवाओं के साथ वही कर रहा है, जो केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों के खिलाफ कर रही है।
ALSO READ: 2 मई, दीदी गई, भाजपा आई, बंगाल में परिवर्तन रैली में बोले शिवराज, टीएमसी को बताया तोड़ो मारो काटो वाली पार्टी
उन्होंने कहा कि कई लोग मुझसे पूछते हैं कि त्रिशंकु विधानसभा होने की स्थिति में हम क्या करेंगे। मैं उनसे कहता हूं कि वे यह सवाल सीधे तृणमूल कांग्रेस से करें क्योंकि वे इसका जवाब देने के लिए सबसे अच्छी स्थिति में हैं।
 
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस 1998 से (कई वर्षों तक) राजग का हिस्सा रही है। वे (केन्द्र में) राजग सरकार का हिस्सा रही हैं। (चुनाव के बाद) त्रिशंकु विधानसभा होने की स्थिति में मुझे पूरा विश्वास है कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने के लिए भाजपा से हाथ मिला लेगी।
येचुरी ने कहा कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा को हराने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष ताकतों को एक साथ आना होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस धर्म का इस्तेमाल देश और राज्य के लोगों की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए कर रहे हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को मिलेगा 'आयुष्मान योजना' का लाभ, मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला

Kolkata RG Kar college Case : CM ममता और हड़ताली डॉक्टर आमने-सामने, हड़ताल खत्म करने के लिए रखीं ये शर्तें

विनेश फोगाट ने किया बड़ा खुलासा, कहा पेरिस ओलंपिक में सरकार ने नहीं दिया था साथ

4 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद बेंगलुरु में पुलिस ने BJP कार्यालय और आसपास सुरक्षा बढ़ाई

GNSS के बाद बड़ा सवाल, क्या होगा आपकी कार पर लगे Fastag का

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में 4% महंगाई भत्ता नहीं मिलने से कर्मचारी नाराज, लाडली बहना में हर माह 1574 करोड़ खर्च होने पर भी उठाए सवाल

कर्नाटक में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद तनाव, 46 लोग गिरफ्तार

STF ने असमिया अभिनेत्री और पति को शेयर कारोबार घोटाले में किया गिरफ्तार

Weather Updates: अगले 3 दिनों तक 19 राज्यों में मूसलधार वर्षा के आसार, IMD ने किया अलर्ट

राहुल गांधी को भाजपा नेता की धमकी, कांग्रेस ने शेयर किया वीडियो

अगला लेख
More