Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Update : इंदौर में 21 साल बाद कोल्ड डे, कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

हमें फॉलो करें weather update

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 5 मार्च 2024 (09:19 IST)
Weather Update : नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में आज से बर्फबारी और बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी आंधी के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है। मध्यप्रदेश के इंदौर में 21 साल बाद मार्च में कोल्ड डे की स्थिति दिखाई दी।
 
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ स्थानों पर सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में कई स्थानों पर बारिश हुई।
 
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले एक-दो दिन हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मेघायल के कुछ इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश होने के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है।

इंदौर में चली शीतलहर : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की वजह से मध्यप्रदेश के इंदौर में 21 साल बाद मार्च में कोल्ड डे की स्थिति दिखाई दी। यहां रविवार को रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को दिन में भी यहां शीतलहर चली।
 
हिमस्खलन से चेनाब का प्रवाह बाधित : हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के एक गांव में रविवार तड़के हिमस्खलन हुआ जिससे चेनाब का प्रवाह बाधित हो गया। इस बीच, पिछले दो दिन में हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण 6 से ज्यादा बार हिमस्खलन और भूस्खलन हुए हैं, जिससे 5 राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 650 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। अब तक हिमस्खलन में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
लाहौल-स्पीति में जसरत गांव के पास दारा झरने पर हिमस्खलन के बाद चिनाब नदी का प्रवाह बाधित हो गया, जबकि जिले में पिछले 24 घंटों में भारी बर्फबारी हुई है।
 
कैसा है दिल्ली का मौसम : दिल्ली के कुछ हिस्सों में पिछले तीन दिनों से हल्की बारिश हो रही है। दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में हल्की बारिश दर्ज की गई। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है।
 
राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। आर्द्रता का स्तर 24 प्रतिशत से 95 प्रतिशत के बीच रहा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtsey : mausam.imd.gov.in
इंदौर में चली शीतलहर : पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की वजह से मध्यप्रदेश के इंदौर में 21 साल बाद मार्च में कोल्ड डे की स्थिति दिखाई दी। यहां रविवार को रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को दिन में भी यहां शीतलहर चली।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : नीतीश कुमार आज दाखिल करेंगे नामांकन, चौथी बार लड़ेंगे MLC चुनाव